LOADING...
रोजाना इन 5 बीजों को खाने से मिल सकते हैं कई फायदे, आप भी जानिए
रोज़ाना की डाइट में जोड़ें ये हेल्दी बीज

रोजाना इन 5 बीजों को खाने से मिल सकते हैं कई फायदे, आप भी जानिए

Apr 25, 2026
07:20 pm

क्या है खबर?

बीजों को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि ये हमें भरपूर पोषण प्रदान करते हैं। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो पूरे दिन ऊर्जा देने के साथ रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में भी मदद कर सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताते हैं, जो रोजाना एक मुट्ठी खाने से आपको कई फायदे दे सकते हैं।

#1

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज को पंपकिं बीज के नाम से भी जाना जाता है। इनका सेवन शरीर में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, विटामिन-K, विटामिन-B6 और विटामिन-C जैसे पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद कर सकता है। ये बीज प्रोटीन का भी बेहतरीन स्त्रोत हैं, जो मांसपेशियों को ताकत देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये बीज दिल को स्वस्थ रखने और शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं।

#2

अलसी के बीज

अलसी के बीजों का सेवन शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ फाइबर की मात्रा बढ़ा सकता है। ये बीज दिल को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त ये बीज त्वचा की जलन को दूर करने और बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकते हैं।

Advertisement

#3

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को सही रखने, हड्डियों को मजबूती देने और मांसपेशियों को ताकत देने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ये बीज खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। इनका सेवन शरीर को कई लाभ दे सकता है।

Advertisement

#4

चिया के बीज

चिया के बीज फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भी भरे होते हैं, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाने में मदद कर सकते हैं। ये बीज वजन को नियंत्रित करने, दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं। इसलिए इसे रोज खाना चाहिए।

#5

काजू के बीज

काजू के बीजों में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, विटामिन-B6 और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने, मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन बीजों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ये बीज ब्लड शुगर के स्तर को भी कम कर सकते हैं।

Advertisement