LOADING...
उत्तराखंड की पारंपरिक बाल मिठाई खा कर आ जाएगा आनंद, जानिए बनाने की आसान रेसिपी
बाल मिठाई की रेसिपी

उत्तराखंड की पारंपरिक बाल मिठाई खा कर आ जाएगा आनंद, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

लेखन सयाली
Apr 28, 2026
03:39 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड की बाल मिठाई अपने खास स्वाद और बनावट के लिए जानी जाती है। यह मिठाई खासतौर पर नैनीताल में बनाई जाती है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को भाता है। इस मिठाई को लोग पहाड़ों की चॉकलेट नाम से भी जानते हैं। बाल मिठाई को बनाना आसान है और इसमें मुख्य रूप से खोया, चीनी और सूखे मेवे का उपयोग होता है। आइए इसे बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं।

#1

खोया तैयार करें

खोया बाल मिठाई का मुख्य हिस्सा है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। इस प्रक्रिया में समय लगता है, इसलिए धैर्य रखें। दूध को लगातार चलाते रहें, ताकि वह जले नहीं और अच्छे से गाढ़ा हो सके। जब दूध पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो उसे ठंडा होने दें, ताकि इसके आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

#2

चीनी शामिल करें

बाल मिठाई को उसका मीठा स्वाद देने के लिए उसमें चीनी शामिल करना अगला स्टेप होगा। इसके लिए सबसे पहले तैयार किए खोये में चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला लें। इसे हल्के हाथों से लगाकर 3 से 4 मिनट तक चलाते ही रहें या तब तक जब तक वह पूरी तरह घुल न जाए। अब आपको दिखेगा की चीनी पूरी तरह से खोये में शामिल हो चुकी होगी।

Advertisement

#3

मिश्रण तैयार करें

खोया बन जाने के बाद आपको उसकी स्थिरता पर खासा ध्यान देना होगा। गौर से देखें कि खोया चिपचिपा हुआ है या नहीं। बाल मिठाई चिपचिपी ही होनी चाहिए। अगर खोये की बनावट वैसी न हुई हो तो उसे कुछ देर और पकाते रहें। इसके बाद इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें और एक बड़ी थाली पर इसकी मोती परत फैला लें। इस परत को भी अच्छी तरह से ठंडा हो जाने दें। सेट होने के बाद इसे काट लें।

Advertisement

#4

चीनी की गोलियां बनाएं

बाल मिठाई के ऊपर एक खास तरह की सजावट की जाती है। इस पर चीनी से बनी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर लगाई जाती हैं। यह मिठाई इन्हीं दानों से ढकी होती है। इन्हें आप चीनी से बनाकर तैयार करें और पूरी मिठाई को इनसे ढक दें। इससे एक खास तरह का कुरकुरा और मीठा स्वाद मिठाई में जुड़ जाता है। इसे चाव से खाएं और इसके स्वाद में पूरी तरह खो जाएं।

Advertisement