Loading...
घर पर आसानी से बनाएं कच्चे आम की कैंडी, बच्चों को आएंगी बहुत पसंद
कच्चे आम की कैंडी की रेसिपी

घर पर आसानी से बनाएं कच्चे आम की कैंडी, बच्चों को आएंगी बहुत पसंद

लेखन सयाली
Jul 21, 2026
09:05 pm

क्या है खबर?

गर्मियों में बाजारों में कई तरह के आम मिलते हैं, जिनका उपयोग कई प्रकार के व्यंजन और पेय बनाने के लिए किया जाता है। इन्हीं आमों से बनाई जाने वाली कैंडी बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को बहुत पसंद आती है। अगर आप घर पर कच्चे आम की कैंडी बनाना चाहते हैं तो आइए आज हम आपको इसके लिए जरूरी चीजें और इसकी पूरी रेसिपी बताते हैं। ये बच्चों के लिए पौष्टिक भी होती है।

सामग्री

कच्चे आम की कैंडी के लिए जरूरी चीजें

कच्चे आम की कैंडी बनाने के लिए आपको एक किलो कच्चा आम, एक किलो चीनी, 2 चम्मच काली मिर्च का पाउडर, एक चम्मच काली मिर्च का दाना, एक चम्मच सौंफ का दाना, एक चम्मच काला नमक, आधा चम्मच काला नमक का चूर्ण, आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, आधा चम्मच हींग, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अजवाइन, सूखी अदरक, हल्दी पाउडर, सरसों का बीज, आधा चम्मच मेथी का दाना और सिरका चाहिए होगा।

#1

आमों को छीलकर काटें

कच्चे आम की कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर छील लें, फिर इन्हें 2 से 3 टुकड़ों में काट लें।

अगर आप आमों को कैंडी का आकार देना चाहते हैं तो इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। इसके बाद आमों को एक छलनी में रखकर धूप में सुखने के लिए रख दें।

आमों को धूप में सूखने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लग जाएगा।

ADVERTISEMENT

#2

आमों को उबालें

जब आम पूरी तरह से धूप में सूख जाएं तो इन्हें एक पैन में पानी के साथ डालकर उबालें। जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद करके पैन को ढक दें और आमों को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

10 मिनट बाद पैन का पानी छानकर आमों को ठंडा करने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि आमों को ठंडा करने के लिए इन्हें पानी में न डालें।

ADVERTISEMENT

#3

आमों में मिलाएं चाशनी

आमों को उबालने के बाद एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें। इसके लिए पानी को उबालें, फिर उसमें चीनी डालकर पकाएं।

2 से 3 मिनट के बाद चाशनी बना लें। इसके लिए आपको 4 से 5 तार आने चाहिए।

अब उबले हुए आमों को सूती कपड़े से अच्छी तरह से निचोड़कर चाशनी में मिलाएं। इसके बाद आमों को धूप में सूखने के लिए रख दें।

#4

ऐसे बनकर तैयार होगी कच्चे आम की कैंडी

आमों को धूप में रखने के बाद जब वे सूख जाएं तो उन्हें टुकड़ों में तोड़ें। इसके बाद एक कढ़ाई में पानी और चीनी डालकर उसे गर्म करें, फिर उसमें आम डालकर पकाएं।

अब इसमें काला नमक, काली मिर्च का पाउडर, काली मिर्च का दाना, लाल मिर्च का पाउडर, हल्दी पाउडर, सूखा अदरक, अजवाइन, मेथी का दाना, सरसों का बीज, जीरा, सिरका और सौंफ का दाना मिलाएं।

इसके बाद मिश्रण को ठंडा करके स्टोर करें।

ADVERTISEMENT