LOADING...
एक बार बनाकर खाएं कोरियाई फ्लफी पैनकेक, स्वाद ऐसा कि भूलना होगा मुश्किल
कोरियाई फ्लफी पैनकेक की रेसिपी

एक बार बनाकर खाएं कोरियाई फ्लफी पैनकेक, स्वाद ऐसा कि भूलना होगा मुश्किल

लेखन सयाली
Apr 14, 2026
04:55 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर में कई ऐसे व्यंजन हैं, जो अपने स्वाद के कारण वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ पारंपरिक होते हैं, जबकि कुछ नए बनाए गए होते हैं। कोरियाई फ्लफी पैनकेक भी इन्हीं नए व्यंजनों में से एक है, जो अपने स्वाद और बनावट के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आइए आज हम आपको इस कोरियाई खाने की रेसिपी बताते हैं, जिसे खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाने लगेंगे।

सामग्री

कोरियाई फ्लफी पैनकेक बनाने के लिए जरूरी सामान

कोरियाई फ्लफी पैनकेक बनाने के लिए आपको कुछ कोरियाई सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जो पास की दुकान पर मिल जाएंगी। इसके लिए एक कप मैदा, एक चौथाई कप चीनी, एक चौथाई चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई चम्मच सोडा, एक तिहाई कप दूध, दही, 2 बड़ा चम्मच मक्खन, एक बड़ा चम्मच वेनिला एसेंस, पैनकेक के लिए मेपल सिरप, फल (केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रसभरी) और थोड़ी क्रीम चाहिए होगी।

#1

इस तरह से शुरू करें पैनकेक बनाने की प्रक्रिया

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर और सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक दूसरे कटोरे में दही, दूध, वेनिला एसेंस और पिघला हुआ मक्खन मिलाएं। अब मैदे वाले मिश्रण में दही वाले मिश्रण को धीरे-धीरे डालते हुए एक चम्मच से हल्के हाथों से मिलाएं। इस मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक यह एकदम चिकना न हो जाए और इसमें कोई गांठ न रहे।

Advertisement

#2

पैनकेक को स्टील वाले बर्तन में बनाएं

अब एक स्टील वाले बर्तन में थोड़ा-सा मक्खन लगाकर उसे गर्म करने के लिए गैस पर रखें। जब मक्खन पिघलकर बर्तन के तले में अच्छे से फैल जाए तो इसमें एक बड़ा चम्मच पैनकेक वाला मिश्रण डालें। इसी तरह एक-एक कर के सारे पैनकेक के मिश्रण को बर्तन में डालें। इसके बाद पैनकेक के मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं, फिर इसे एक पलटे से उलटकर 5 मिनट तक पकाएं।

Advertisement

#3

कोरियाई फ्लफी पैनकेक को सजाने का तरीका

जब सारे पैनकेक तैयार हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में रखे और ऊपर से मेपल सिरप डालें। आप चाहें तो इन पैनकेक को सजाने के लिए फलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केले, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रसभरी जैसे फलों का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीनन इस तरह से तैयार किए गए कोरियाई फ्लफी पैनकेक खाने में काफी स्वादिष्ट लगेंगे।

Advertisement