LOADING...
गर्मियों में एक बार खाएं फ्राइड आइसक्रीम, बनाना है आसान और बेहतरीन होता है स्वाद
फ्राइड आइसक्रीम की रेसिपी

गर्मियों में एक बार खाएं फ्राइड आइसक्रीम, बनाना है आसान और बेहतरीन होता है स्वाद

लेखन सयाली
May 05, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

आइसक्रीम गर्मियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाले डेजर्ट में से एक है। आजकल बाजार में तरह-तरह की आइसक्रीम मिलती हैं, लेकिन फ्राइड आइसक्रीम का स्वाद कुछ अलग ही होता है। जी हां, एक खास तरह की आइसक्रीम होती है, जो फ्राइड होती है। आपने पहले कभी इसे नहीं चखा होगा, लेकिन एक बाद इसका स्वाद जबान पर लगा तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं।

सामग्रियां

फ्राइड आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

घर पर फ्राइड आइसक्रीम बनाने के लिए आपको एक कप दूध, आधा कप चीनी, एक चौथाई चम्मच वनीला एसेंस, एक कप मलाई, एक कप ब्रेड के टुकड़े, एक कप तेल, थोड़े से सूखे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश), थोड़ा चॉकलेट सिरप या कोई और टॉपिंग चाहिए होंगी। अगर आप चाहें तो चीजों की मात्रा को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। आइसक्रीम कोटिंग के लिए कॉर्नफ्लेक्स या बिस्किट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

#1

आइसक्रीम का मिश्रण तैयार करें

सबसे पहले एक पैन में दूध और चीनी को मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें मलाई डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इससे आइसक्रीम का बेस तैयार हो जाएगा।

Advertisement

#2

ब्रेड के टुकड़ों को तलें

तली हुई आइसक्रीम के लिए ब्रेड के टुकड़ों को तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें ब्रेड के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। जब सभी ब्रेड के टुकड़े अच्छे से तल जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। इससे ब्रेड एकदम करारी और लजीज हो जाएंगी।

Advertisement

#3

आइसक्रीम को बनाकर ठंडा करें

अब बारी आती है आइसक्रीम को ठंडा करने की, जो सबसे जरूरी कदम है। इसके लिए पहले तैयार आइसक्रीम मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में डालकर फ्रिज में रख दें। लगभग 2 घंटे बाद जब आइसक्रीम जम जाए तो उसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद आइसक्रीम को फिर से फ्रिज में रख दें, ताकि वह पूरी तरह से जम जाए।

#4

आइसक्रीम को तलें

एक बार जब आइसक्रीम पूरी तरह से जम जाए तो उसे गोल चम्मच से निकालें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म कर लें। आइसक्रीम को ब्रेड क्रंब्स, कॉर्न फ्लेक्स और पानी के मिश्रण से कोट करें। इसके बाद एक बार बिस्किट के चूरे में लपेटें। अब इन्हें तेल में डालें और अच्छी तरह से फ्राई हो जाने दें। ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर ठंडा होने के बाद परोसें।

Advertisement