LOADING...
रास्पबेरी का स्वाद आता है पसंद? इससे बने ये 5 पेय देंगे ताजगी और ठंडक
रास्पबेरी से बनाकर पिएं ये 5 पेय

रास्पबेरी का स्वाद आता है पसंद? इससे बने ये 5 पेय देंगे ताजगी और ठंडक

लेखन सयाली
May 02, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

रास्पबेरी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि इसमें विटामिन-C, पोटेशियम, आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं। आमतौर पर लोग रास्पबेरी का इस्तेमाल मीठे व्यंजनों या फिर स्मूदी में शामिल करते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इससे कई तरह के पेय भी बना सकते हैं। आइए आज हम आपको रास्पबेरी से बनाए जाने वाले कुछ ऐसे पेय की रेसिपी बताते हैं, जो गर्मियों में आपको तरोताजा रखने में मदद कर सकते हैं।

#1

रास्पबेरी का ठंडा पेय

सबसे पहले आवश्यकतानुसार रास्पबेरी को मिक्सी में पीस लें, फिर इसे एक गिलास में छानकर रास्पबेरी का रस निकाल लें। अब एक पैन में पानी, चीनी और इलायची डालकर चाशनी बनाएं और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद एक गिलास में थोड़ा-सा रास्पबेरी का रस, ठंडी चाशनी, सोडा और बर्फ के टुकड़े डालकर इसका सेवन करें। यह पेय गर्मियों में ताजगी का अहसास दिलाएगा और आपके पेट को भी ठंडा रखेगा।

#2

रास्पबेरी का नींबू पानी

सबसे पहले मिक्सी में थोड़ी रास्पबेरी को पीस लें, फिर इसे एक गिलास में छानकर रास्पबेरी का रस निकाल लें। अब एक पैन में पानी और चीनी को उबालें और जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसे ठंडा करके इसमें मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस, रास्पबेरी का रस और पुदीने की पत्तियां डालें। अंत में गार्निशिंग के लिए गिलास के किनारे पर नींबू का टुकड़ा लगाकर इसका सेवन करें।

Advertisement

#3

रास्पबेरी की लस्सी

सबसे पहले एक ब्लेंडर में दही, चीनी और रास्पबेरी का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण में थोड़ा-सा इलायची का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें। आप चाहें तो गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर कटे हुए बादाम या फिर पिस्ता डाल सकते हैं। यह लस्सी गर्मियों की तपिश में राहत देगी और आपके पेट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी।

Advertisement

#4

रास्पबेरी की ठंडी कॉफी

इस कॉफी को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में थोड़ा-सा रास्पबेरी का रस डाल दें। इसके बाद इसमें ठंडा दूध, चीनी और एक चुटकी कॉफी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को गिलास में भरें और इसके ऊपर थोड़ी-सी क्रीम डालकर इसे परोसें। यह ठंडी कॉफी गर्मी के दिनों में आपको ताजगी का एहसास दिलाएगी और आपको एक बेहतरीन स्वाद भी प्रदान करेगी। यह फलों वाला स्वाद कॉफी के साथ बहुत अच्छा लगेगा।

#5

रास्पबेरी की आइस टी

सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर उसे उबालें और ठंडा होने दें। अब एक बड़े गिलास में बर्फ के टुकड़े, ठंडा किया हुआ चाय का पानी, रास्पबेरी का रस और चीनी वाला पानी डालें। इसके बाद इसमें थोड़ी-सी नींबू का रस और ताजे पुदीने की पत्तियां डालकर इसे परोसें। आप चाहें तो इस पेय को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नारियल पानी भी मिला सकते हैं।

Advertisement