Loading...
कुत्ते सूंघकर लगा सकते हैं किसी अनजान व्यक्ति को आने वाले दौरे का पता- अध्ययन
कुत्ते सूंघ सकते हैं व्यक्ति को आने वाले दौरे की गंध (तस्वीर: पिक्सेल)

कुत्ते सूंघकर लगा सकते हैं किसी अनजान व्यक्ति को आने वाले दौरे का पता- अध्ययन

लेखन सयाली
Nov 02, 2026
11:54 am

क्या है खबर?

दौरा दिमाग की एक अचानक होने वाली असामान्य प्रतिक्रिया है, जो कुछ समय के लिए व्यवहार, शारीरिक गतिविधियों और भावनाओं को रोक देती है। मिर्गी के दौरे कब पड़ जाएं, इसका कोई पता नहीं होता और इन्हें पहचानना भी मुश्किल है। कभी-कभी तो मरीज को खुद भी पता नहीं चलता कि उसे दौरा पड़ा है। हालांकि, कुत्ते बिना किसी ट्रेनिंग के अपनी सूंघने की ताकत से इसे भांप सकते हैं। यह एक हालिया अध्ययन से सामने आया है।

अध्ययन

इटली में किया गया अध्ययन

इस अध्ययन के मुताबिक, अप्रशिक्षित कुत्ते, जिन्हें मिर्गी के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं है और जिन्हें चिकित्सा संबंधी पहचान कार्यों का कोई अनुभव नहीं है, वे भी किसी अजनबी व्यक्ति के दौरे को सूंघकर पहचान सकते हैं।

इस अध्ययन को इटली के मिलान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पूरा किया है। इसके नतीजों को 'जर्नल एनल्स ऑफ द इटैलियन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ' में प्रकाशित किया गया है।

जांच

30 कुत्तों पर हुआ प्रशिक्षण

शोधकर्ताओं ने मिर्गी से पीड़ित 6 साल की एक बच्ची के पसीने के नमूने लिए। ये नमूने उसे दौरे पड़ते हुए और सामान्य अवस्था में लिए गए थे।

इन नमूनों को अलग-अलग नस्लों के 30 कुत्तों के सामने रखा गया, जो उस मरीज या उसकी गंध से परिचित नहीं थे।

हर कुत्ते के साथ उसका मालिक मौजूद था और उसे एक कमरे में 3 अलग-अलग स्टेशनों पर 3 अलग-अलग गंधों को जांचने के लिए 2 मिनट दिए गए थे।

ADVERTISEMENT

प्रक्रिया

क्या रहे नतीजे?

बच्ची के नमूनों में दौरे के दौरान, दौरे से 6 घंटे पहले या बाद में इकट्ठा किया गया पसीना और एक स्टरलाइज किया हुआ गॉज पैड शामिल था।

हर सत्र के दौरान, न तो कुत्तों के मालिकों को और न ही शोधकर्ताओं को पता था कि दौरे की गंध किस नमूने से आ रही है। शोधकर्ताओं ने हर सत्र को वीडियो कॉल के जरिए देखा था।

4 कुत्तों ने सबसे पहले दौरे वाले नमूने के पास जाकर प्रतिक्रिया दी।

ADVERTISEMENT

नतीजे

कुत्तों ने दौरे वाली गंध को दी प्राथमिकता

अध्ययन के लेखकों ने बताया, "कुत्तों में परेशानी, डर या चिंता के कोई व्यवहार संबंधी संकेत नहीं देखे गए।" कुत्तों को प्रोत्साहित करने के लिए, शोधकर्ताओं ने हर गंध के पास खाने के खाली कटोरे रख दिए थे।

हालांकि, इसके बाद भी ज्यादातर कुत्तों ने सबसे पहले दौरे से जुड़ी गंध को सूंघा। नतीजों के मुताबिक, कुत्ते दौरे से जुड़ी गंध को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इस गंध को समझने की कोशिश में ज्यादा समय बिताएं।

ADVERTISEMENT