Loading...
क्या आपकी त्वचा उम्र से ज्यादा बड़ी दिखती है? इन आदतों को सुधारने का करें प्रयास
त्वचा उम्र से बड़ी दिखती है तो ये आदते सुधारें

क्या आपकी त्वचा उम्र से ज्यादा बड़ी दिखती है? इन आदतों को सुधारने का करें प्रयास

लेखन अंजली
Sep 14, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

अगर आपकी त्वचा आपकी वास्तविक उम्र से ज्यादा बड़ी दिखती है तो इसके लिए आपकी कुछ आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। इन आदतों में धूप से सुरक्षा न करना, पोषक तत्वों से भरपूर आहार न लेना, पानी की कमी, धूम्रपान करना और पर्याप्त नींद न लेना शामिल है। आइए आज हम आपको इन आदतों के कारण होने वाली समस्याओं और उनसे त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के तरीके बताते हैं।

#1

धूप से सुरक्षा न करना

अगर आप धूप में निकलते समय अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए धूप से बचाव करने वाली क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।

इसका इस्तेमाल न करने से त्वचा पर सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव पड़ता है, जिससे झुर्रियां, महीन रेखाएं और अन्य उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं।

इसलिए सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

#2

पोषक तत्वों से भरपूर आहार न लेना

आहार में पोषक तत्वों की कमी भी त्वचा को ज्यादा उम्रदराज दिखाने का कारण बन सकती है।

उदाहरण के लिए अगर आप फल और सब्जियों का सेवन नहीं करते हैं तो इससे आपकी त्वचा पर झुर्रियां और महीन रेखाएं जल्दी दिखने लगती हैं। इसलिए इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें और साथ ही ऐसे आहार लें जो शरीर को ताकत दें।

यह त्वचा को पोषण देने के साथ प्राकृतिक तरीके से निखार भी बढ़ा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

पानी की कमी

शरीर को तरोताजा रखना बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे भी आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को बढ़ावा मिल सकता है।

इसके लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने का प्रयास करें।

इसके अतिरिक्त ताजे फलों का रस और नारियल पानी भी पीएं। इससे शरीर के साथ-साथ त्वचा को भी भरपूर नमी मिलेगी, जिससे वह जवां दिखेगी।

ADVERTISEMENT

#4

धूम्रपान करना

धूम्रपान करने से त्वचा की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, धूम्रपान करने से त्वचा का रक्त का बहाव ठीक से नहीं हो पाता है, जिससे त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है।

इसके अलावा धूम्रपान करने से त्वचा में एक खास प्रकार के प्रोटीन की कमी हो जाती है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां और महीन रेखाएं उभरने लगती हैं। इसलिए अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इसे छोड़ने का प्रयास करें।

#5

पर्याप्त नींद न लेना

पर्याप्त नींद न लेने से भी त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को बढ़ावा मिल सकता है।

दरअसल, अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो इससे त्वचा के रक्त का बहाव पर बुरा असर पड़ता है, जिससे त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है।

इसके अतिरिक्त नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे भी हो सकते हैं। इसलिए रोजाना पर्याप्त नींद जरूर लें।

ADVERTISEMENT