गर्मियों के दौरान टिफिन में न रखें ये 5 चीजें, जल्दी हो जाती हैं खराब
क्या है खबर?
गर्मियों में टिफिन में खाना ले जाना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। इस मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है और इससे खाना जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप अपने टिफिन में ऐसा कुछ रखते हैं, जो जल्दी खराब हो जाता है तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और टिफिन से दुर्गंध भी आ सकती है। आइए जानते हैं कि टिफिन में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, ताकि आपका खाना सुरक्षित और ताजा रहे।
#1
दही
गर्मियों में दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। हालांकि, टिफिन में दही रखना सही नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्मी की वजह से दही जल्दी खराब हो जाता है, जिससे पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस नुकसान से बचने के लिए टिफिन में दही के बजाय दही से बना रायता या दही वाला पेय रखें।
#2
पनीर की सब्जी
पनीर एक पौष्टिक चीज है, जिसे लोग अक्सर अपने टिफिन में शामिल करते हैं। हालांकि, इससे बनी ग्रेवी वाली सब्जी को भी टिफिन में रखना ठीक नहीं है। गर्मी के कारण यह जल्दी खराब हो जाती है और इसे खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा पनीर की दुर्गंध भी टिफिन में अन्य खाने की चीजों को खराब कर सकती है। इसलिए, गर्मियों में पनीर की ग्रेवी के बजाय उससे बने सूखे विकल्प ले जाएं।
#3
रात का बचा हुआ खाना
अक्सर लोग रात के बचे हुए खाने को सुबह गर्म करके अपने टिफिन में ले जाते हैं। ऐसा करना सर्दी में तो ठीक रहता है, लेकिन गर्मी में इससे बचना ही सही है। बासी खाना रातभर रखे-रखे सूख जाता है, उसमें नमी आने लगती है या उसमें कीटाणु पनप सकते हैं। इस मौसम में जब आप उसे सुबह दोबारा गर्म करेंगे तो वह और भी खराब हो सकता है। उसे टिफिन में ले जाना तो आपके लिए बड़ी गलती होगी।
#4
तले हुए आलू
तले हुए आलू कई लोगों को पसंद होते हैं और लोग इन्हें टिफिन में रखना भी लोग पसंद करते हैं। गर्मियों के दौरान इन्हें टिफिन में रखना सही नहीं है, क्योंकि इस मौसम में तले हुए आलू जल्दी खराब हो जाते हैं और इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा तले हुए आलू टिफिन में अन्य खाने की चीजों को भी खराब कर सकते हैं। इस मौसम में आलू से बनने वाला कोई और व्यंजन आजमाएं।
#5
कटे हुए फल
सुविधा और समय की बचत के लिए लोग अपने टिफिन में फलों को काट कर रख लेते हैं। हालांकि, गर्मी में ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जी हां, कटे हुए फल थोड़ी ही देर में खराब होने लगते हैं और उनका रंग काला या भूरा होने लगता है। साथ ही कई फल टिफिन में रखे-रखे नमी की वजह से पिलपिले भी हो जाते हैं।