बेड के नीचे न रखें ये 5 चीजें, हो सकती है समस्याएं
क्या है खबर?
आमतौर पर लोग बेड के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल अतिरिक्त सामान रखने के लिए कर देते हैं। हालांकि, यह आदत आपके स्वास्थ्य और घर के माहौल पर बुरा असर डाल सकती है। बेड के नीचे की जगह अक्सर गंदगी और कीटाणुओं का अड्डा बन जाती है, जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि बेड के नीचे क्या-क्या नहीं रखना चाहिए ताकि आपका बेड साफ-सुथरा रहे और आप स्वस्थ रह सकें।
#1
कपड़े
बेड के नीचे कपड़े रखना एक आम गलती है। भले ही आप इसे छुपाने के लिए ऐसा करें, लेकिन यह जगह गंदी हो जाती है और इसमें नमी भी आ जाती है।
नमी की वजह से कपड़ों में फफूंद लग सकती है या उनमें बदबू आने लगती है।
इसके अलावा यहां रखे कपड़े कीटाणुओं का अड्डा भी बन सकते हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इस जगह पर कपड़े न रखें।
#2
किताबें और पत्रिकाएं
अगर आप किताबें या पत्रिकाएं बेड के नीचे रखते हैं तो यह भी सही नहीं है। ऐसी चीजें धूल-मिट्टी को आकर्षित करती हैं और इनमें कीड़े भी लग सकते हैं।
इसके अलावा जब आप इन किताबों को निकालते हैं तो धूल उड़ती है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किताबें और पत्रिकाएं को सही जगह पर रखें ताकि वे साफ-सुथरी रहें और आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित न हो।
#3
जूते और चप्पलें
जूते और चप्पलें भी बेड के नीचे रखने के लिए सही जगह नहीं होती। जूते पहनने के बाद गंदगी और कीटाणुओं से भरे होते हैं, इसलिए इन्हें बेड के नीचे रखना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसके अलावा यहां रखे जूते बदबू भी पैदा कर सकते हैं। इसलिए इन्हें किसी स्टैंड या रैक पर रखें ताकि वे साफ-सुथरे रहें और आपकी जगह भी व्यवस्थित रहे।
#4
खाने-पीने की चीजें
खाने-पीने की चीजें तो बिल्कुल भी बेड के नीचे नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इनमें कीटाणु और कीड़े लगने की संभावना अधिक होती है।
इसके अलावा ऐसे खाने-पीने की चीजें चूहों या अन्य कीटों को आकर्षित कर सकती हैं, जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
इसके साथ ही खाने-पीने की चीजें रखने से बेड गंदा भी हो सकता है। इसलिए खाने-पीने की चीजें हमेशा सही जगह पर ही रखें।
#5
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
अगर आप अपने मोबाइल या टैबलेट चार्जिंग पर लगाकर बेड के नीचे रखते हैं तो यह भी गलत है। इससे न केवल उपकरण खराब हो सकते हैं बल्कि इससे आग लगने का खतरा भी रहता है।
इसके अलावा गर्म होने पर ये उपकरण आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को हमेशा सही जगह पर रखें ताकि आपका बेड साफ-सुथरा रहे और आप स्वस्थ रह सकें।