LOADING...
गर्मियों के दौरान इन पेय का करें सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक
गर्मियों में बनाकर पिएं ये पेय

गर्मियों के दौरान इन पेय का करें सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक

लेखन अंजली
Mar 02, 2026
01:47 pm

क्या है खबर?

गर्मियों में पसीने की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे बचने के लिए ठंडक देने वाली खान-पान की चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप कच्ची सब्जियों, मौसमी फलों और ताजे फलों के रस आदि का सेवन कर सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे पेय के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन गर्मियों के दौरान करना फायदेमंद है और इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी।

#1

पुदीने की लस्सी

पुदीने की लस्सी बनाने के लिए पहले 2-3 पुदीने की पत्तियों को थोड़ा-सा पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक मिक्सर में दही, चीनी, पुदीने का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को गिलास में भरकर इसके ऊपर थोड़ी-सी भुनी हुई जीरा पाउडर छिड़कें। अंत में इस लस्सी को ठंडा-ठंडा परोसें।

#2

आम पन्ना

आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले एक कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकालें, फिर इसमें चीनी, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को गिलास में भरकर इसके ऊपर बर्फ के टुकड़े डालें। इसके बाद इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं।

Advertisement

#3

आम का रस

आम का रस बनाने के लिए पहले आम को छीलकर उसके गूदे को टुकड़ों में काटें, फिर एक मिक्सर में आम के टुकड़े, चीनी, नींबू का रस, काला नमक और थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को एक गिलास में भरकर इसके ऊपर बर्फ के टुकड़े डालें, फिर इसे ठंडा-ठंडा परोसें।

Advertisement

#4

नारियल पानी

नारियल पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक नारियल को बीच से काट लें, फिर एक स्ट्रॉ की मदद से इसका पानी पिएं। इसके बाद नारियल के गूदे को चम्मच की मदद से निकालें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक गिलास में नारियल के टुकड़ों के साथ थोड़ी-सी बर्फ डालें, फिर इसके ऊपर थोड़ा-सा काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर परोसें।

Advertisement