सर्दियों में इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन, रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी मजबूत
क्या है खबर?
सर्दियों में ठंड के कारण कई लोग बीमार पड़ जाते हैं। इसका मुख्य कारण है कि इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जो शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। हालांकि, अगर आप चाहें तो अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर ठंड और फ्लू से सुरक्षित रह सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
#1
पालक
पालक विटामिन-E, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
यह हरी पत्तेदार सब्जी शरीर में हानिकारक तत्वों को कम करने में भी सहायक है।
लाभ के लिए आप पालक को अपनी खाने में सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं या पालक का सूप बनाकर भी पी सकते हैं।
#2
ब्रोकली
ब्रोकली का सेवन भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में इम्यूनोग्लोबुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
ये शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा को भी बढ़ाते हैं। इसके अतिरिक्त ब्रोकली में फाइबर, विटामिन-C और विटामिन-K भी होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसे अपनी खाने में शामिल करें।
#3
लहसुन
लहसुन में सूजन-रोधी और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर को सर्दियों के दौरान होने वाले संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
लाभ के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन की एक कली का सेवन करें या फिर इसे अपनी किसी भी सब्जी में डालकर खाएं।
#4
अदरक
अदरक में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो शरीर को फ्लू, सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त अदरक में हानिकारक तत्वों को कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं।
लाभ के लिए आप अदरक को अपनी खाने में शामिल कर सकते हैं या फिर अदरक वाली चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
#5
हल्दी
हल्दी में एक खास तत्व होता है, जो हानिकारक तत्वों को कम करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
इसमें सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे सकते हैं।
लाभ के लिए आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं या फिर इसे अपनी किसी भी सब्जी या फिर सूप में डाल सकते हैं।