Loading...
पतझड़ के मौसम में इन 5 हर्बल पेय का करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक
पतझड़ के मौसम में इन हर्बल पेय का करें सेवन

पतझड़ के मौसम में इन 5 हर्बल पेय का करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

लेखन अंजली
Sep 17, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

पतझड़ का मौसम आते ही ठंड बढ़ने लगती है। इस दौरान शरीर को गर्माहट देने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि, रोजाना गर्म पेय का सेवन भी शरीर को गर्माहट देने में मदद कर सकता है। ऐसे कई पेय हैं, जो इस मौसम के लिए बेहतरीन हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे पेय की विधि बताते हैं, जिनका सेवन पतझड़ के मौसम में जरूर करना चाहिए।

#1

मसाला चाय

सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी और एक चौथाई कप दूध डालकर गर्म करें, फिर इसमें एक चम्मच चायपत्ती और थोड़ा-थोड़ा दालचीनी, अदरक, लौंग, इलायची और जायफल डालकर उबालें। अब इस मिश्रण को एक कप में छान लें और इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर गर्मागर्म मसाला चाय का आनंद लें।

मसाला चाय में मौजूद मसाले पेट की समस्या को ठीक रखने और शरीर की सुरक्षा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

#2

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप दूध और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर इस मिश्रण को मध्यम आंच पर पकाएं।

इसके बाद इस मिश्रण में स्वादानुसार चीनी और एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक कप में डालकर सेवन करें।

यह पेय शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ शरीर की सुरक्षा को बढ़ाने में भी सहायक है।

ADVERTISEMENT

#3

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

ग्रीन टी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें, फिर इसमें दो चम्मच ग्रीन टी डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। अब इस मिश्रण को एक कप में डालकर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

ADVERTISEMENT

#4

अदरक की चाय

अदरक की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर इसे गर्म करें, फिर इसमें एक चम्मच चायपत्ती डालें और चाय का रंग बदलने तक इसे पकाएं। अब इसमें स्वादानुसार चीनी और एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं।

इसके बाद चाय में एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और बारीक कटी हुई अदरक की कुछ पतली परतें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को एक कप में डालें।

#5

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय एक हर्बल चाय है, जिसमें कैमोमाइल के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। यह चाय सूजन कम करने वाले और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर को कई समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

इसे बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी गर्म करें, फिर उसमें एक कैमोमाइल का फूल डालें। 5 मिनट के बाद चाय को छानकर कप में डालें, फिर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

ADVERTISEMENT