एयर कूलर की इन तरीकों से करें सफाई, लंबे समय तक मिलेगा फायदा
क्या है खबर?
गर्मियों के दौरान घर को ठंडा रखने में एयर कूलर काफी मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे घर को ठंडक देने के बजाय गर्मी महसूस होने लगती है। इसके अलावा एयर कूलर की लगातार इस्तेमाल से इसके पंखे के ब्लेड और पानी के पंप में गंदगी जमने लगती है, जिससे इसका ठंडक देने का असर कम हो जाता है।
#1
एयर कूलर की बाहरी सफाई करें
एयर कूलर की बाहरी सफाई के लिए सबसे पहले इसे बंद कर दें, फिर इसके पंखे के ब्लेड, जाली और सामने के हिस्से को गर्म पानी और लिक्विड साबुन से साफ करें। इसके अलावा एयर कूलर के बाहरी हिस्से पर लगे धूल के कणों को हटाने के लिए उसे कपड़े से पोंछें। अगर आपके एयर कूलर पर कोई निशान है तो उसे हटाने के लिए टूथपेस्ट और पानी का मिश्रण बनाकर उससे साफ करें। इससे कूलर चमकदार दिखेगा।
#2
एयर कूलर के पानी की टंकी को ऐसे करें साफ
एयर कूलर के पानी की टंकी को साफ करने के लिए सबसे पहले इसे बंद करें, फिर टंकी के पानी को बाहर निकालकर इसे गर्म पानी से भरें। इसके बाद टंकी में 2-3 कप सफेद सिरका डालें और इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद टंकी को पानी से भरकर उसका पानी बाहर निकाल दें। इस तरह से टंकी की सफाई से इसमें मौजूद गंदगी दूर हो जाएगी।
#3
एयर कूलर के पानी के पंप की सफाई भी है जरूरी
एयर कूलर के पानी के पंप के लिए गर्म पानी और लिक्विड साबुन का घोल बनाकर उसमें एक कपड़ा भिगोएं, फिर उससे पानी के पंप को साफ करें। इसके अलावा पानी के पंप की सफाई के लिए आप टूथपेस्ट और पानी के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पानी के पंप की सफाई के साथ-साथ एयर कूलर की ठंडक देने की क्षमता भी बढ़ेगी।
#4
एयर कूलर के पंखे को ऐसे करें साफ
एयर कूलर के पंखे को साफ करने के लिए सबसे पहले इसे बंद करें, फिर एक गीला कपड़ा लेकर उससे पंखे के ब्लेड को साफ करें। इसके बाद पंखे के ब्लेड पर टूथपेस्ट और पानी का मिश्रण लगाएं, फिर एक सूखे कपड़े से पंखे को पोंछ लें। अगर आप पंखे को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो उसके लिए सिरके और पानी के घोल का इस्तेमाल करें।