Loading...
सर्दियों में नाश्ते के लिए चुनें ये 5 गर्मागर्म और पौष्टिक व्यंजन, आसान है बनाना
सर्दियों में नाश्ते के लिए चुनें ये गर्मागर्म व्यंजन

सर्दियों में नाश्ते के लिए चुनें ये 5 गर्मागर्म और पौष्टिक व्यंजन, आसान है बनाना

लेखन अंजली
Oct 01, 2026
01:58 pm

क्या है खबर?

सर्दियों में ठंड से बचाव के लिए गर्माहट देने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साथ ही शरीर को पोषण देने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए जो सेहत के लिए फायदेमंद हों। इसके लिए गर्मागर्म और पौष्टिक नाश्ता बेहतरीन है क्योंकि यह आपको ऊर्जा देने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रखता है। आइए आज हम आपको गर्मागर्म और पौष्टिक नाश्ते के लिए 5 व्यंजनों की जानकारी देते हैं।

#1

खिचड़ी

खिचड़ी को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए चावल के साथ दाल, सब्जियां, देसी घी और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे बनाने के लिए पहले मिक्सी में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती का पेस्ट बनाएं, फिर एक पैन में देसी घी गर्म करके उसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, नमक, पेस्ट और अन्य मसाले डालकर भूनें।

अब इसमें धुली हुई दाल और चावल के साथ पानी मिलाकर इसे ढककर पकाएं।

#2

आलू के परांठे

सबसे पहले गर्म पानी की मदद से गेहूं के आटे को गूंथ लें, फिर एक कटोरे में उबले आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर भरने के लिए मिश्रण तैयार करें।

इसके बाद आटे की लोई बनाकर उसे बेलें, फिर इसमें आलू वाला मिश्रण भरकर इसे परांठे की तरह बेलें।

अब इस परांठे को तवे पर दोनों तरफ देसी घी लगाकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं, फिर इसे दही के साथ गर्मागर्म परोसें।

ADVERTISEMENT

#3

मूंगदाल का चीला

सबसे पहले एक कटोरे में मूंग दाल और चावल को समान मात्रा में मिलाकर पानी से भिगोएं, फिर 6-7 घंटे के लिए इन्हें इसी तरह छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद पानी को अलग करके दाल और चावल को मिक्सी में पीसें।

इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर उसमें अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी धनिया की पत्तियां और नमक मिलाएं। अब इस मिश्रण से चीले बनाकर गर्मागर्म परोसें।

ADVERTISEMENT

#4

पोहा

इसके लिए पहले मिक्सी में मूंगफली को दरदरा पीस लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा-सा तेल गर्म करें और उसमें राई, उड़द दाल, करी पत्ता, हल्दी पाउडर, नमक और मूंगफली डालकर भूनें।

इसके बाद इसमें धुले हुए पोहे मिलाएं और इसे धीमी आंच पर भून लें। अब इसमें नींबू का रस, प्याज, हरी मिर्च, हरे धनिये की पत्तियां और भुने हुए मूंगफली मिलाएं। इसके बाद गर्मागर्म पोहे परोसें।

#5

आलू और पत्तागोभी का उपमा

सबसे पहले सूजी को सूखा भून लें। अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई, उड़द दाल, चना दाल, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और हल्दी पाउडर मिलाएं।

इसके बाद इसमें उबले हुए और मैश किए हुए आलू, बारीक कटी पत्तागोभी, सूजी और पानी मिलाएं। अंत में गर्मागर्म उपमा परोसें। आप चाहें तो इसमें सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT