
लोग मानते हैं कि देसी घी से बढ़ता है मोटापा, क्या यह बात वाकई है सच?
क्या है खबर?
देसी घी भारतीय खान-पान में लगभग हर व्यंजन में शामिल किया जाता है। यह दाल से लेकर सब्जियों तक, सभी व्यंजनों के पोषक मूल्य और स्वाद को बढ़ा देता है।
हालांकि, कई लोग मानते है कि घी खाने से वजन बढ़ सकता है। विश्वास करने से पहले इस बात में कितनी सच्चाई है यह जानना बेहद जरूरी होता है।
आज के लेख में हम देसी घी से जुड़े मिथकों की चर्चा करेंगे और उनकी सच्चाई भी जानेंगे।
#1
क्या देसी घी खाने से बढ़ता है वजन?
बहुत से लोग मानते हैं कि देसी घी खाने से शरीर की चर्बी बढ़ती है। हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है। देसी घी में मौजूद स्वस्थ वसा आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं।
इसे संतुलित मात्रा में खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
अगर आप इसे सीमित मात्रा में खाते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है।
#2
पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त
देसी घी को पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें ब्यूटिरिक एसिड नामक तत्व मौजूद होता है, जो आंतों की सूजन को कम करने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद कर सकता है।
अगर आप अपने भोजन में थोड़ी मात्रा में देसी घी शामिल करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम कर सकता है और आपको पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
#3
वजन घटाने में सहायक
यह सुनकर शायद आपको आश्चर्य होगा की सही मात्रा और सही समय पर देसी घी खाने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलकर पियें। इसके जरिए चयापचय को तेज करने में सहायता मिलती है, जिससे कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे अधिक मात्रा में खाएं। संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है।
#4
त्वचा और बालों की देखभाल में मददगार
देसी घी न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, जिससे वह मुलायम बनी रहती है।
बालों की जड़ों पर घी की मालिश करने पर वे मजबूत बनते हैं और उनमें चमक आती है। देसी घी का उपयोग बालों को टूटने से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।
साथ ही, इससे त्वचा का सूखापन भी कम होता है।
#5
ऊर्जा प्रदान करने में सहायक
देसी घी को ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जो शारीरिक मेहनत करते हैं या खेल-कूद जैसी गतिविधियों में शामिल होते हैं।
इसमें मौजूद स्वस्थ वसा लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए, अगर आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करना चाहते हें तो अपनी डाइट मे थोड़ी मात्रा में देसी घी जरूर शामिल करें।
इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल जाएंगे।