भूरे चावल बनाम सफेद चावल बनाम रोटी: रोजाना किसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?
क्या है खबर?
चावल और रोटी हमारे खान-पान का अहम हिस्सा हैं। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि रोजाना किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। यही कारण है कि लोग वजन घटाने के लिए सफेद चावल खाना छोड़ देते हैं और इसकी जगह भूरे चावल या फिर रोटी को चुनते हैं। आइए जानते हैं कि इन तीनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है और क्या खाने से वजन जल्दी कम होता है।
सफेद चावल
सफेद चावल खाने के फायदे
सफेद चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो ऊर्जा का मुख्य स्रोत माने जाते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा कम होने के कारण यह दस्त या गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आदर्श है। सफेद चावल का सेवन पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है और ये मांसपेशियों को ताकत देने में भी सहायक होते हैं। कई किस्मों में आवश्यक विटामिन-B भी मिलता है, जो सेहत के लिए जरूरी होता है।
भूरे चावल
भूरे चावल खाने के लाभ
भूरे चावल सफेद चावल से ज्यादा पौष्टिक होते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन-B और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। भूरे चावल का सेवन पाचन क्रिया को सही रखने में मदद कर सकता है और ये मांसपेशियों को ताकत देने में भी सहायक होते हैं। इसके अलावा ये वजन नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी कम होता है।
रोटी
रोटी खाने के फायदे
रोटी बनाने के लिए गेहूं, ज्वार, बाजरा और मक्का आदि का आटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से किसी भी आटे से बनी रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। रोटी में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन प्रक्रिया को सही रखने में मदद कर सकते हैं। रिफाइंड ब्रेड के विपरीत साबुत अनाज की रोटियों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जो ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि को रोकता है।
चयन
रोजाना किसका सेवन करना है स्वास्थ्य के लिए बेहतर?
अगर आप वजन घटाने के लिए सफेद चावल छोड़ना चाहते हैं तो भूरे चावल या रोटी को चुन सकते हैं। हालांकि, अगर आप मांसपेशियों को ताकत देने के लिए सफेद चावल खाते हैं तो भूरे चावल या रोटी में से किसी एक को चुनना बेहतर है। भूरे चावल और रोटी के सेवन से मांसपेशियों को ताकत मिल सकती है। अगर आप इनमें से किसी का भी या तीनों का सेवन सीमित मात्रा में करेंगे तो आपको ताकत ही मिलेगी।