NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मणिपुर की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मणिपुर की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख
    लाइफस्टाइल

    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मणिपुर की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख

    लेखन अंजली
    March 08, 2020 | 11:08 am 1 मिनट में पढ़ें
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मणिपुर की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख

    मणिपुर भारत का सबसे खूबसूरत राज्य है जो भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। मणिपुर अपनी जीवंत संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। इतना ही नहीं, मणिपुर के शहर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक है, क्योंकि उनकी शांत जलवायु, हरे-भरे लहलहाते घने वन और यहां की सुन्दर झीलें इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। आइए मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानें।

    बिशनुपुर शहर

    अगर घने जंगल आपको रोमांचित करते हैं, तो मणिपुर का बिशनुपुर हर मौसम में घूमने के लिए आपके लिए सबसे सही जगह है। आप यहां घने जंगल और विशाल घास के मैदान का आनंद ले सकते हैं। यह जगह मंदिरों और प्राचीन अवशेषों की वजह से पवित्र माना जाता है। आप यहां आकर आप रस्मांचा, जोरेबंगला मंदिर, पंच रत्ना मंदिर, दल मडोल, सुसुनिया पहाहार, श्यामराई मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर के साथ केबुल लामजाओ नेशनल पार्क घूम सकते हैं।

    इंफाल शहर

    मणिपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से मणिपुर की राजधानी इंफाल सबसे ज्यादा खास है इंफाल बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपनी हरी-भरी वादियों और सुंदर प्राकृतिक वातावरण के साथ झीलों की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देता हैं। यहां आकर आप सिरोही नेशनल पार्क, सेक्टा पुरातत्व लिविंग संग्रहालय, कंगला किला, मणिपुर राज्य संग्रहालय, श्री गोविंदा मंदिर, मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन, केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

    चंदेल शहर

    मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थालो में चंदेल शहर भी शामिल है जो भारत और म्यांमार की सीमा के बीचो-बीच स्थित है। यह पर्यटन स्थल इम्फाल से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चंदेल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी संस्कृति की वजह से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। चंदेल आने वाले पर्यटकों को यहां का नृत्य और संगीत इतने ज्यादा पसंद आते है की वो इस अनोखे दृश्य को भूल नही पाते हैं।

    थौबल शहर

    मणिपुर के दार्शनिक स्थलों में शामिल थौबल एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां जाकर आपको अपनी यात्रा का असली मजा आ सकता है, क्योंकि यहां पर्यटक ट्रेकिंग करने का आनंद ले सकते हैं। थौबल अपने कई मंदिर और झरने के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां आकर आप थौबल नदी, इम्फाल नदी, आईकॉप लेक, वाथौ लेक, पीपुल्स म्यूजियम, लुईस लेक, थौबल बाजार, खोंगजोम युद्ध स्मारक आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके भी अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

    लोकटक झील

    मणिपुर की यह झील बेहद ही खास पर्यटन स्थल है, क्योंकि यह विश्व की एकमात्र ऐसी झील है, जिसमें तैरते हुए टापू पाए जाते हैं। इसके अलावा यह झील तैरती फुमदी के लिए भी प्रसिद्ध है। फुमदी यानी मिट्टी, वनस्पति और अन्य कार्बनिक पदार्थों का जमा द्रव्य है, जो इस झील को देखने आएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए जब भी मणिपुर घूमने जाएं तो इस झील को देखने जरूर जाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    मणिपुर
    लाइफस्टाइल
    पर्यटन

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान दिल्ली
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो असम के इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने असम
    कई प्राकृतिक खूबियों से समृद्ध हैं मेघालय के ये पर्यटन स्थल, जरूर आएं घूमने मेघालय
    केरल में दिखी गोल्डन रॉल्स रॉयस, इतने पैसे देकर कर सकते हैं सवारी केरल

    मणिपुर

    गृहमंत्री अमित शाह ने कही अनुच्छेद 371 नहीं हटाने की बात, जानिए क्या है यह कानून जम्मू-कश्मीर
    जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, शरजील इमाम को बताया जिम्मेदार दिल्ली पुलिस
    स्पीकर नहीं, स्वतंत्र संस्था करे सांसदों और विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला- सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट
    राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सियासत के सबसे बड़े 'चाणक्य' बनकर उभरे अमित शाह, जानें उपलब्धियां झारखंड

    लाइफस्टाइल

    जायके के साथ सेहत के लिए बेहतर हैं पोहे के लड्डू, घर पर ऐसे करें तैयार स्वास्थ्य
    होली के जायके: मेवे-नारियल की गुजिया से हटकर घर पर बनाएं मटर की मीठी गुजिया होली
    बदलते मौसम में जरूर करें अदरक वाले पानी का सेवन, दूर होंगी ये परेशानियां स्वास्थ्य
    होली के जायके: इस बार होली पर घर में बनाएं ये चार तरह के व्यंजन होली

    पर्यटन

    सिक्किम की ये जगहें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    हरियाणा की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये छह प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    धरती पर स्वर्ग का एहसास करवाते हैं जम्मू-कश्मीर के ये पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगहों से समृद्ध है गुजरात, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023