NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नवरात्रि: दिल्ली के इन बाजारों से करें त्योहार की खरीदारी, कम कीमत में मिलेंगे खूबसूरत कपड़े
    अगली खबर
    नवरात्रि: दिल्ली के इन बाजारों से करें त्योहार की खरीदारी, कम कीमत में मिलेंगे खूबसूरत कपड़े
    शॉपिंग के लिए मशहूर दिल्ली के बाजार

    नवरात्रि: दिल्ली के इन बाजारों से करें त्योहार की खरीदारी, कम कीमत में मिलेंगे खूबसूरत कपड़े

    लेखन गौसिया
    Oct 08, 2023
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    अक्टूबर में बहुत सारे त्योहार आने वाले हैं। सभी त्योहारों में सबसे लंबे समय तक नवरात्रि का त्योहार मनाया जायेगा।

    इस बार यह त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू होगा और 24 अक्टूबर तक रहेगा। ऐसे में एक समस्या अक्सर सामने आती है और वह है कपड़ों की।

    चलिए फिर आज हम आपको दिल्ली के 5 ऐसे बाजारों के बारे में बताते हैं, जहां से आप किफायती कीमत पर ढेर सारे कपड़े और ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

    #1

    दिल्ली हाट 

    दक्षिण दिल्ली में स्थित दिल्ली हाट बाजार में आप तरह-तरह के कपड़े और ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

    यहां पर आप पारंपरिक भारतीय कपड़ों से लेकर ट्रेंडी कपड़े तक, सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं। यह बाजार त्योहारों के लिए खरीदारी करने के लिए एक बढ़िया जगह है।

    इसके अलावा इस बाजार से आप हाथ से बनाई गई एंटीक चीजों को भी खरीद सकते हैं।

    यह बाजार हफ्ते के सभी दिन खुला रहता है।

    #2

    चांदनी चौक 

    अगर बात दिल्ली के बाजारों की हो रही है तो इसमें चांदनी चौक का नाम आना लाजमी है।

    यह दिल्ली के मशहूर बाजारों में से एक है और यहां पर आपको हर तरह के कपड़े मिल जायेंगे।

    हालांकि, यह बाजार महिलाओं के कपड़े और एक्सेसरीज के लिए ज्यादा मशहूर है इसलिए महिलाएं त्योहार की खरीदारी के लिए यहां जरूर जाएं।

    यहां जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है और यह बाजार रविवार को बंद रहता है।

    #3

    करोल बाग 

    पश्चिम दिल्ली में स्थित करोल बाग बाजार भी नवरात्रि के लिए कपड़े खरीदने के लिए अच्छा बाजार है।

    यहां पर आपको लोकप्रिय ब्रांड्स के कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर सस्ते दामों में मिल जायेंगे। खासतौर पर यहां लड़कियों के कपड़ों की ज्यादा वैरायटी मिलती है, जो काफी फैशनेबल और ट्रेंडी भी होते हैं।

    ऐसे में त्योहारों की खरीदारी के लिए करोल बाग बाजार जाना आपके लिए बेहतरीन विकल्प होगा।

    #4

    लाजपत नगर मार्केट 

    दक्षिण दिल्ली में स्थित यह बाजार अपने सस्ते कपड़ों और एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है।

    यहां पर आप पारंपरिक भारतीय कपड़ों से लेकर वेस्टर्न कपड़े और एक्सेसरीज तक की चीजें सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं।

    नवरात्रि के लिए आप यहां से खूबसूरत साड़ी और लहंगे भी खरीद सकते हैं।

    यह बाजार हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है और यहां पर अच्छा-खासा मोल-भाव करके छूट मिलने की संभावना भी रहती है।

    #5

    सरोजिनी नगर मार्केट 

    यह हलचल भरा बाजार अपने सस्ते दामों में मिलने वाले कपड़ों और अन्य सामानों के लिए अपनी अलग पहचान रखता है।

    ट्रेंडी कपड़ों से लेकर पारंपरिक कपड़ों और ज्वेलरी तक, आपको सरोजिनी नगर की मार्केट में लगभग हर वो चीज मिल सकती है जिसकी आपको जरूरत है।

    यहां से खरीदारी करते समय आपको छूट भी मिल सकती है। यह बाजार सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    चांदनी चौक
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    दिल्ली

    G-20: चीनी प्रतिनिधिमंडल के 'रहस्यमयी बैगों' पर हुआ था विवाद, दिखे थे संदिग्ध उपकरण- रिपोर्ट्स G-20 शिखर सम्मेलन
    अंजना ओम कश्यप बोलीं- कुछ पत्रकारों ने पत्रकारिता को नुकसान पहुंचाया, झुकते-झुकते रेंगने लगे; देखें वीडियो देश
    दिल्ली में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, 5 दिन तक छाए रहेंगे बादल भारतीय मौसम विभाग
    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की विश्वकर्मा योजना, 18 तरह के कारीगरों को मिलेगा सस्ता लोन नरेंद्र मोदी

    चांदनी चौक

    केजरीवाल से टकराव के बाद AAP विधायक अलका लांबा का ऐलान, 2020 में छोड़ देंगी पार्टी ट्विटर
    चांदनी चौक सांप्रदायिक हिंसा: शाह ने किया दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब, जानें क्या है मामला दिल्ली पुलिस
    सोनिया गांधी से मिलीं AAP विधायक अलका लांबा, कांग्रेस में वापस जाने की अटकलें तेज दिल्ली
    अलका लांबा ने दिया AAP से इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल आम आदमी पार्टी समाचार

    त्यौहार

    बैसाखी 2023: त्योहार पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जश्न में लग जाएगा स्वाद का तड़का रेसिपी
    विषु 2023: जानिए इस त्योहार का इतिहास, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    ईद के मौके पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, हो जाएंगे खुश  ईद-उल-फितर
    ईल-उल-फितर: घर आए मेहमानों को परोसें ये 5 ताजा और ठंडे पेय, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025