LOADING...
मानसून के दौरान इन 5 जड़ी-बूटियों से बने पेय का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ
मानसून में पिएं ये पेय

मानसून के दौरान इन 5 जड़ी-बूटियों से बने पेय का करें सेवन, रहेंगे स्वस्थ

लेखन अंजली
May 08, 2026
01:04 pm

क्या है खबर?

मानसून के दौरान उमस और नमी के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे जड़ी-बूटियों के पेय की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन मानसून के दौरान करना फायदेमंद हो सकता है।

#1

तुलसी की चाय

तुलसी की चाय का सेवन मानसून के दौरान करना फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें, फिर इसमें थोड़ी-सी तुलसी की पत्तियां डालें और इसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी का रंग बदल न जाए। इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा-सा दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाएं, फिर इसे एक कप में छानकर डालें। अब इसमें थोड़ा-सा इलायची पाउडर डालकर इसे गर्मागर्म पिएं। यह पेय आपको तरोताजा महसूस करवाएगा।

#2

पुदीने की लस्सी

पुदीने की लस्सी न केवल ताजगी देती है, बल्कि पाचन को भी सही रखती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी जार में पुदीने की पत्तियां, दही, पानी, थोड़ा-सा जीरा पाउडर, नमक, काला नमक और थोड़ा-सा गुड़ डालकर अच्छे से पीस लें, फिर इस मिश्रण को एक गिलास में डालकर इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और इसका सेवन करें। यह पेय आपके शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और पाचन में मदद करेगा।

Advertisement

#3

जड़ी बूटी का काढ़ा

जड़ी बूटी का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक-एक चम्मच तुलसी, पुदीना, सौंफ, धनिया, अदरक का पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर उन्हें पानी के साथ उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसमें थोड़ा-सा गुड़ डालें और गैस बंद कर दें। जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे छानकर एक गिलास में डालें, फिर इसका सेवन करें। यह काढ़ा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा।

Advertisement

#4

जीरा पानी

सबसे पहले एक गिलास पानी में भुने हुए जीरे को मिलाएं, फिर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसे पिएं। यह जीरे का पानी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, शरीर को साफ करने और पेट की समस्याओं को ठीक रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह पेट की जलन को कम करने और शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

#5

गिलोय की चाय

गिलोय की चाय शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाने में मदद कर सकती है और मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है। इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें, फिर इसमें गिलोय की डंडी डालकर इसे उबालें। अब पानी को एक कप में डालकर इसमें स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसके बाद इस पेय को गर्मागर्म पिएं।

Advertisement