LOADING...
बचा हुआ खाना खाने से पहले न करें ये 5 गलतियां, सेहत को होगा नुकसान
बचे हुए खाने से जुड़ी गलतियां

बचा हुआ खाना खाने से पहले न करें ये 5 गलतियां, सेहत को होगा नुकसान

लेखन अंजली
Jul 10, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

कई लोग बचा हुआ खाना खा लेते हैं, लेकिन खाने को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने और उसे खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खाने को सुरक्षित रखने और उसे खाने से पहले इन गलतियों से बचना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आइए आज हम आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जो बचा हुआ खाना खाने से पहले करने से सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

#1

बचा हुआ खाना कमरे के तापमान पर न रखें

बचा हुआ खाना हमेशा कमरे के तापमान पर न रखें क्योंकि इससे इसमें कीटाणु पनपने लगते हैं, जो खाने को खराब करने के साथ-साथ कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप बचा हुआ खाना कमरे के तापमान पर न रखकर इसे तुरंत ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें। हालांकि, ध्यान रखें कि खाना गर्म न हो क्योंकि गर्म खाना फ्रिज के तापमान को प्रभावित कर सकता है, जिससे अन्य चीजें खराब होगीं।

#2

बचा हुआ खाना खाने से पहले इसकी गंध जरूर जांचें

बचा हुआ खाना खाने से पहले इसकी गंध जरूर जांचें। अगर खाने से बदबू आ रही है या इसमें खट्टा स्वाद आ गया है तो इसे खाने की गलती न करें क्योंकि इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही आपको उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए खाने की गंध और स्वाद दोनों जांचने के बाद ही इसे खाएं।

Advertisement

#3

खाने को दोबारा गर्म करने का तरीका अपनाएं

खाने को दोबारा गर्म करने के लिए बिजली के उपकरण का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे खाने का पोषण मूल्य प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा कि आप बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करने के लिए चूल्हे या ओवन का इस्तेमाल करें। अगर पर चूल्हे पर खाना गर्म कर रहे हैं तो उस समय गैस को धीमा रखें ताकि बिना जले खाना अच्छे से गर्म हो जाए।

Advertisement

#4

खाने को दोबारा गर्म करने से पहले इसे ढककर रखें

खाने को दोबारा गर्म करने से पहले इसे ढककर रखें। दरअसल, ढककर रखने से खाना जल्दी गर्म हो जाता है, साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व भी सुरक्षित रहते हैं। इसके अतिरिक्त ढककर रखने से खाने में मौजूद कीटाणु नष्ट होने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप कढ़ाई या फिर पैन को ढककर रख सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि ढकने के बाद खाने को लगातार न देखें।

#5

ज्यादा देर तक बचे हुए खाने का सेवन न करें

बचे हुए खाने को ज्यादा देर तक ठंडा करके न रखें। भले ही आप अपने खाने को हवा बंद डिब्बे में स्टोर करके रखते हो, लेकिन 3 से 4 दिनों के बाद भी इसमें कीटाणु पनपने लगते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए खाने को ठंडा करके ज्यादा देर तक स्टोर करके न रखें। बेहतर होगा कि आप बचे हुए खाने को अगले दिन ही खा लें।

Advertisement