त्योहारों के दौरान ज्यादा खा लिया है? ऐसे खुद की करें रिकवरी
क्या है खबर?
त्योहारों का मौसम जहां खुशियों और जश्न का समय होता है, वहीं इस दौरान हम अपने खाने-पीने के नियमों को थोड़ा नजरअंदाज कर देते हैं। इस कारण कई लोग त्योहारों के बाद अपने वजन को बढ़ा हुआ पाते हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आइए आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप त्योहारों के बाद खुद को जल्द ही रिकवरी कर सकते हैं।
#1
पानी पीना है जरूरी
त्योहारों के बाद खुद को ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खूब पानी पिएं।
इसके लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं और साथ ही नारियल पानी, ताजे फलों का रस या छाछ जैसे पेय का सेवन करें।
पानी पीने से आपके शरीर से गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलेगी और आपको तरोताजा महसूस होगा।
यह तरीका आपके पाचन को भी सुधार सकता है और आपको ऊर्जा देगा।
#2
हल्की कसरत करें
त्योहारों के बाद शरीर को सक्रिय रखने के लिए हल्की कसरत करना जरूरी है।
इसके लिए आप सुबह के समय टहलने या योग करने की आदत डाल सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होगी।
इसके अलावा हल्की कसरत से आपका मूड भी अच्छा रहेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
यह आपके शरीर को साफ करने में मदद करेगा और आपको फिर से ऊर्जा देगा। नियमित कसरत से आपका पाचन तंत्र भी बेहतर रहेगा।
#3
फाइबर वाला खाना लें
त्योहारों के बाद शरीर को ठीक करने के लिए फाइबर वाला खाना अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा तरीका हो सकता है।
फाइबर वाला खाना पाचन क्रिया को सुधारने और वजन कम करने में मदद कर सकता है।
इसके अतिरिक्त फाइबर वाला खाना लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करवाता है, जिससे आप अनहेल्दी खाने से बच सकते हैं। फाइबर के सेवन से शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है।
#4
प्रोटीन का करें सेवन
प्रोटीन वाला खाना भी त्योहारों के बाद खुद को ठीक करने में मदद कर सकता है। बता दें कि प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
इसके अतिरिक्त प्रोटीन वाला खाना शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।
अगर आप प्रोटीन की बात करें तो इसके लिए आप दूध, दही, सोयाबीन, राजमा और चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
#5
पर्याप्त नींद लें
त्योहारों के बाद खुद को ठीक करने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। अच्छी नींद लेने से आपका मूड बेहतर होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
इसके अलावा नींद लेने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इस वजह से बीमारियां दूर रहती हैं।
साथ ही नींद लेने से आपकी एकाग्रता क्षमता में भी सुधार होता है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।