NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपेंडिसाइटिस: जानिए आंत से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
    अगली खबर
    अपेंडिसाइटिस: जानिए आंत से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

    अपेंडिसाइटिस: जानिए आंत से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

    लेखन अंजली
    Mar 28, 2021
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    अपेंडिसाइटिस अपेंडिस से संबंधित बीमारी है और यह इसमें सूजन या संक्रमण के कारण होती है।

    अपेंडिक्स पेट के निचले दाहिने भाग में बड़ी आंत से जुड़ी एक तरह की छोटी थैली होती है और इसमें होने वाली समस्या यानि अपेंडिसाइटिस के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    आज हम आपको इसी बीमारी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं ताकि आप समय रहते इससे बच सकें।

    कारण

    अपेंडिसाइटिस के कारण

    अपेंडिसाइटिस की समस्या तब उत्पन्न होती है जब अपेंडिक्स में किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न हो जाती है।

    अक्सर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट या फिर पेट के अन्य किसी भाग में संक्रमण के कारण अपेंडिक्स की दीवार में टिश्यू बढ़ने लगते हैं जिसके कारण अपेंडिसाइटिस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    इसके अलावा पाचन की समस्या और अस्वस्थ आहार भी अपेंडिसाइटिस की समस्या का कारण बन सकते हैं।

    लक्षण

    अपेंडिसाइटिस के लक्षण

    अपेंडिसाइटिस की समस्या का मुख्य लक्षण पेट में दर्द होना है। यह दर्द अचानक से बढ़ जाता है और खांसने, छींकने या फिर तेज सांस लेने में काफी कष्ट होता है।

    इसके अलावा भूख न लगना, मतली का अहसास होना, कब्ज या दस्त लगना, बुखार आना, गैस संबंधी समस्या, पेट में सूजन और मल त्यागने में दिक्कत आदि समस्याएं भी अपेंडिसाइटिस का लक्षण हो सकती हैं।

    निदान

    अपेंडिसाइटिस का कैसे पता लगाया जा सकता है?

    आपको अपेंडिसाइटिस है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। वह कुछ शारीरिक जांच करके आपको बताएंगे कि आपको यह बीमारी है या नहीं।

    डॉक्टर आपसे अपेंडिसाइटिस से जुड़े कुछ मुख्य लक्षणों और आपकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पूछ सकते हैं।

    इसके अलावा डॉक्टर आपको ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और CT स्कैन आदि कराने की सलाह भी दे सकते हैं।

    बचने के उपाय

    अपेंडिसाइटिस से बचने के उपाय

    नियमित तौर पर हेल्थ चेकअप कराना अपेंडिसाइटिस से बचाकर रखने में मदद कर सकता है। इस चेकअप से शरीर के आंतरिक अंगों की स्थिति का पता लगता रहता है।

    इसके अलावा स्वस्थ जीवनशैली भी इस समस्या से आपको बचाकर रख सकती हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप संतुलित भोजन के साथ-साथ ताजे फलों और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। नियमित रूप से व्यायाम भी करें और कुछ भी खाने से पहले हाथों को साफ कर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली
    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल

    स्वास्थ्य

    स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है उत्तपम, जानिए बनाने की विधि लाइफस्टाइल
    'साइलेंट किलर' है मधुमेह, शरीर के इन अंगों को पहुंचाती है नुकसान लाइफस्टाइल
    स्तनपान कराने वाली महिलाएं न करें इन चीजों का सेवन, बच्चे के लिए हैं नुकसानदायक लाइफस्टाइल
    जीभ की सफाई को नजरअंदाज करने के कारण हो सकती हैं ये समस्याएं लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    नियमित तौर पर करें सूखे धनिये के पानी का सेवन, दूर होंगी ये परेशानियां स्वास्थ्य
    एड़ियों में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    कपड़ों पर लगे तेल के जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके कपड़ों के लिए टिप्स
    रूखे और बेजान बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स बालों की समस्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025