NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बिना किसी लक्षण के हो सकता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक, जानिए इसके लक्षण और कारण
    अगली खबर
    बिना किसी लक्षण के हो सकता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक, जानिए इसके लक्षण और कारण

    बिना किसी लक्षण के हो सकता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक, जानिए इसके लक्षण और कारण

    लेखन सयाली
    Aug 16, 2024
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    कुछ सालों से साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है, जो कई मायनों में साधारण ब्रेन स्ट्रोक से अलग होता है।

    यह बीमारी दिमाग की नसों से खून बहने या खून जमने के कारण होती है।

    इसे साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसके कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। इस बीमारी से ब्रेन डैमेज हो सकता है और पीड़ित की मौत भी हो सकती है।

    आइए साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक के विषय में संपूर्ण जानकारी जानते हैं।

    कारण

    क्यों होता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक?

    साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक तब होता है, जब दिमाग के किसी हिस्से में रक्त का प्रवाह अस्थायी रूप से बाधित हो जाता है। इसके कारण मस्तिष्क के ऊतक मर जाते हैं।

    यह बीमारी खून के जमने, रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने या एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण हो सकती है।

    साइलेंट स्ट्रोक दिमाग के उस हिस्से को प्रभावित करता है, जो शरीर में हिलने-डुलने और बोलने जैसे कामों पर नियंत्रण करता है।

    खतरा

    इन लोगों को रहता है साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

    साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक का सबसे अधिक खतरा बुजुर्ग लोगों को होता है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप से प्रभावित लोगों को भी साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।

    मधुमेह, हृदय रोग या पहले से स्ट्रोक से पीड़ित लोगों को यह बीमारी जल्दी प्रभावित कर सकती है। साथ ही, अस्वस्थ लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधि की कमी से भी साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।

    भारत के सभी ब्रांड के नमक और चीनी में प्लास्टिक के कण मौजूद होते हैं।

    लक्षण

    साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक के मुश्किल से नजर आने वाले लक्षण

    साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं नजर आते हैं। हालांकि, इसके दौरान रोगियों को अक्सर हल्की स्मृति की हानि होने लगती है।

    इसके अलावा, इस बीमारी के कारण संज्ञानात्मक क्षमता में बदलाव और मूड बदलना जैसे लक्षण भी हो सकता हैं। साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक से शरीर का संतुलन भी बिगड़ सकता है।

    इसके दौरान, आम स्ट्रोक की तरह चेहरे या शरीर में सुन्नपन या गतिशीलता की कमी नहीं महसूस होती है।

    इलाज

    इस बीमारी से बचाव के सुझाव 

    साइलेंट ब्रेन स्ट्रोक से अपना बचाव करने के लिए आपको रोजाना कुछ घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसा करने से यह बीमारी होने की संभावना 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

    इसके अलावा, इस बीमारी से लड़ने और इसकी रोकथाम के लिए वजन घटाना भी बेहद जरूरी होता है।

    इसके साथ ही बचाव के लिए अपनी डाइट में पौष्टिक भोजन को शामिल करें और अपनी लाइफस्टाइल को भी स्वस्थ रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    स्वास्थ्य

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना रात को सोने से पहले करें ये 5 काम, मिलेगी मदद  नींद
    अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए होता है हानिकारक, जानें इसके नकारात्मक प्रभाव  खान-पान
    हीट स्ट्रोक बनाम फूड पॉइजनिंग: जानिए दोनों के बीच का अंतर और अन्य जरूरी बातें  गर्मी की लहर
    आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना

    स्वास्थ्य टिप्स

    दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए अपनाएं जापानी लोगों की ये स्वस्थ आदतें स्वास्थ्य
    गर्मियों में जौ के पानी का करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    शारीरिक दर्द को जल्द दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 प्राचीन थेरेपी बीमारियों से बचाव
    गर्मियों में अधिक ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जानिए 5 कारण  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025