Loading...
फिर ट्रेंड में आ गई हैं बैरल जींस, इन तरीकों से स्टाइल करके मिलेगा शानदार लुक
बैरल जींस को स्टाइल करने के तरीके

फिर ट्रेंड में आ गई हैं बैरल जींस, इन तरीकों से स्टाइल करके मिलेगा शानदार लुक

लेखन सयाली
Sep 11, 2026
11:46 am

क्या है खबर?

बैरल जींस ढीली और चौड़ी जींस होती है, जो आराम और स्टाइल का अच्छा मेल है। यह जींस 90 के दशक में काफी पसंद की जाती थी और अब फिर से फैशन में आ गई है। यह जींस एक बैरल के आकार की होती है, यानि यह ऊपर से टाइट, बीच से चौड़ी और नीचे से भी टाइट होती है। आइए जानते हैं कुछ आसान और खास तरीके, जिनसे आप बैरल जींस को अलग-अलग मौकों पर पहन सकती हैं।

#1

धारीदार टी-शर्ट के साथ पहनें

बैरल जींस के साथ धारीदार टी-शर्ट पहनना इसे स्टाइल करने का सबसे आसान तरीका है। इन दिनों धारीदार टी-शर्ट का चलन भी काफी बढ़ गया है।

आप नीले और पीले, नीले और भरे और किसी भी अन्य रंग संयोजन वाली धारीदार टी-शर्ट के साथ इस जींस को पहन सकती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान दें कि टी-शर्ट की फिटिंग ढीली यानि स्टाइल के अनुसार हो।

इसके साथ आप स्नीकर्स या फ्लैट चप्पल पहन सकती हैं।

#2

क्रॉप जैकेट के साथ स्टाइल करें

अगर आप अपनी बैरल जींस में थोड़ा अलग और खास दिखना चाहती हैं तो इसे क्रॉप जैकेट के साथ पहनें। यह अंदाज आपको न केवल स्टाइलिश बनाएगा, बल्कि ठंडे मौसम में गर्माहट भी देगा।

इसके साथ आप बंद जूते या बूट पहन सकती हैं, जो आपके पूरे लुक को और भी आकर्षक बनाएंगे। इस तरह का अंदाज कॉलेज, बाजार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए बिल्कुल सही रहता है।

ADVERTISEMENT

#3

शर्ट के साथ लगेगी शानदार

ऑफिस के लिए बैरल जींस को फॉर्मल शर्ट के साथ पहनना एक बेहतरीन तरीका है। सफेद, हल्के नीले या किसी भी हल्के रंग की शर्ट को बैरल जींस के साथ पहनें।

इसके साथ आप सादी चप्पल या हल्की हील वाले जूते पहन सकती हैं। इसके अलावा अगर आप कैजुअल लुक अपना रही हैं तो शर्ट के अंदर टी-शर्ट या टैंक टॉप लेयर करें।

इससे आपको थोड़ा मजेदार और अलग लुक मिल जाएगा।

ADVERTISEMENT

#4

क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें

आपके लुक को और भी खास और स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस जींस के साथ क्रॉप टॉप का मेल बैठा सकती हैं। इसके लिए क्रॉप टॉप की लंबाई कमर से ठीक ऊपर तक रखें, ताकि आउटफिट की फिटिंग शानदार लगे।

आप एकल रंग वाले क्रॉप टॉप चुन सकती हैं या फिर प्रिंट वाले क्रॉप टॉप भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को पहनकर आप कहीं भी जा सकती हैं और सबकी तारीफें बटोर सकती हैं।

ADVERTISEMENT