Loading...
रक्षाबंधन से पहले बालों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये तरीके
रक्षाबंधन से पहले बालों की देखभाल के तरीके

रक्षाबंधन से पहले बालों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये तरीके

लेखन अंजली
Aug 27, 2026
03:33 pm

क्या है खबर?

रक्षाबंधन भाई-बहन का त्योहार है। इस मौके पर बहनें अपने भाई के लिए राखी बनाती हैं और उसे बांधती भी हैं। इसके बाद भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को है और त्योहार से पहले अगर आपके बाल रूखे या बेजान हो गए हैं तो आप इन हेयर केयर टिप्स को अपनाकर अपने बालों को चमकदार बना सकती हैं। आइए उन असरदार हेयर केयर टिप्स के बारे में जानते हैं।

#1

गुनगुने तेल से करें सिर की मालिश

बालों को पोषण देने और उन्हें मुलायम बनाने के लिए गुनगुने तेल से सिर की मालिश करना फायदेमंद है।

इसके लिए सबसे पहले थोड़ा-सा बादाम, जैतून या फिर नारियल का तेल गुनगुना करें, फिर इसे अपने सिर पर हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक मालिश करें।

इसके बाद अपने सिर को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस उपाय को अपनाएं।

#2

एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण भी है असरदार

एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण भी बालों के लिए फायदेमंद है। एलोवेरा जेल में नमी देने वाले गुण होते हैं, जो बालों को नमी प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।

शहद में ऐसे तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूती देते हैं। एक कटोरे में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को धो लें।

ADVERTISEMENT

#3

केला और दही का मिश्रण भी है अच्छा विकल्प

केला और दही का मिश्रण भी बालों को मुलायम बनाने में असरदार हो सकता है।

केले में जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं, जबकि दही में मौजूद तत्व सिर की त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। एक कटोरे में एक पका केला और दो चम्मच दही डालकर अच्छे से मैश करें। इसके बाद

इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को धो लें।

ADVERTISEMENT

#4

दूध और शहद का मिश्रण भी है असरदार

दूध और शहद का मिश्रण भी बालों की देखभाल कर सकता है। दूध में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम बना सकते हैं, जबकि शहद में मौजूद तत्व बालों को मजबूती दे सकते हैं।

एक कटोरे में 4 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को धो लें।

ADVERTISEMENT