सर्दियों के दौरान फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
क्या है खबर?
सर्दियों का मौसम फेफड़ों के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इस दौरान कई बीमारियां फैलती हैं, जो फेफड़ों को कमजोर कर सकती हैं। सर्दियों में फ्लू, निमोनिया और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां फेफड़ों को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा ठंड के कारण फेफड़ों में सूजन और संक्रमण भी हो सकता है। आइए आज हम आपको 5 आसान तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से सर्दियों में फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।
#1
ठंडे माहौल से बचें
ठंडे माहौल में रहने से फेफड़ों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि ठंडे माहौल में कम से कम जाएं और जब भी बाहर निकलें तो मुंह को रुमाल से ढक लें या मास्क पहनें।
इस तरह से ठंडी हवा सीधे फेफड़ों में नहीं जाएगी। इसके अलावा ठंडे माहौल में अधिक समय बिताने से शरीर का तापमान भी प्रभावित होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
#2
धूम्रपान से बचें
धूम्रपान फेफड़ों के लिए बहुत हानिकारक है। यह न केवल फेफड़ों को कमजोर करता है, बल्कि इससे सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है।
धूम्रपान करने वालों को सर्दियों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इस मौसम में धूम्रपान के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
धूम्रपान से दूर रहकर आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं और सांस लेने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
#3
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ खाएं
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। विटामिन-C, विटामिन-D और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
इसके अलावा लहसुन, अदरक और हल्दी जैसे मसालों का उपयोग भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है।
ये मसाले सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और इनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
#4
नियमित एक्सरसाइज करें
नियमित एक्सरसाइज करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और उनमें ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इससे शरीर की सारी कोशिकाओं तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।
इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर में रक्त प्रवाह भी बेहतर होता है, जो फेफड़ों के लिए फायदेमंद है।
सर्दियों में ठंड के कारण लोग अक्सर एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं, लेकिन इस मौसम में भी रोजाना व्यायाम करना जरूरी है।
#5
पर्याप्त नींद लें
पर्याप्त नींद न लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे आपको कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा नींद पूरी न होने से तनाव भी बढ़ता है, जो फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
इसलिए हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। साथ ही सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखने से बचें ताकि आपकी नींद पूरी हो सके।