LOADING...
चिपचिपे बालों को धोए बिना उन्हें साफ दिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
गंदे बालों को धोए बिना ताजा रखने के तरीके

चिपचिपे बालों को धोए बिना उन्हें साफ दिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

लेखन सयाली
Apr 07, 2026
05:18 pm

क्या है खबर?

गर्मी के मौसम में बालों में पसीना भर जाता है, जिसकी वजह से बाल बहुत चिपचिपे नजर आने लगते हैं। हालांकि, बालों को रोजाना धोना गलत होता है, क्योंकि इससे वे कमजोर हो जाते हैं। इससे उनका प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है। ऐसे में बालों के तले ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और इससे बाल चिपचिपे हो जाते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाकर बालों को बिना धोए भी ताजा दिखाया जा सकता है।

#1

सूखे शैंपू का करें इस्तेमाल

सूखे शैंपू का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को बिना धोए ताजा रख सकते हैं। इसके लिए अपने सिर को झुकाएं और बालों की जड़ों पर सूखे शैंपू का छिड़काव करें। इसके बाद बालों को 2-3 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर एक ब्रश की मदद से इसे सिर की त्वचा पर अच्छे से रगड़ें। यह तरीका बालों को चिपचिपा होने से बचाने में मदद कर सकता है।

#2

कॉर्नस्टार्च का करें उपयोग

कॉर्नस्टार्च एक ऐसा पदार्थ है, जो बालों से अतिरिक्त तेल को सोख सकता है। इसके लिए थोड़े से कॉर्नस्टार्च को एक कटोरे में लेकर सिर की जड़ों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद सिर को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर एक ब्रश की मदद से कॉर्नस्टार्च को बालों से हटा दें। यह तरीका बालों की अतिरिक्त चिकनाई को दूर करने में मदद कर सकता है।

Advertisement

#3

एलोवेरा जेल भी है असरदार

एलोवेरा जेल में मौजूद खासियत सिर की त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले बालों को आधा गीला कर लें, फिर पूरे सिर पर एलोवेरा जेल लगाकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को एक साफ तौलिये से ढकें और 10 मिनट के लिए किसी ठंडी जगह पर बैठ जाएं। अंत में सिर से तौलिया हटा लें।

Advertisement

#4

बेकिंग सोडा भी है फायदेमंद

बेकिंग सोडा में ऐसे गुण होते हैं, जो सिर की त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को सिर की जड़ों पर लगाएं। इसके बाद सिर को 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में बालों को पानी से धो लें।

Advertisement