LOADING...
उम्रदराज लोगों का अपने स्थानीय क्षेत्र के लोगों के साथ एक्सरसाइज करना है लाभदायक- अध्ययन
स्थानीय लोगों के साथ एक्सरसाइज करने से वृद्धों को फायदा

उम्रदराज लोगों का अपने स्थानीय क्षेत्र के लोगों के साथ एक्सरसाइज करना है लाभदायक- अध्ययन

लेखन अंजली
May 09, 2025
06:02 pm

क्या है खबर?

भारत के कई पार्कों में आपने सुबह या शाम के समय वृद्धों को एक साथ तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हुए देखा होगा। ये तरीका एक हालिया अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में काफी लाभदायक माना गया है। इस नए अध्ययन से पता चला है कि अगर वृद्ध लोग अपने स्थानीय क्षेत्र के लोगों के साथ एक्सरसाइज करते हैं तो ये उनके लिए लाभदायक हो सकता है। ये अध्ययन स्कॉटलैंड के ग्लासगो विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है।

अध्ययन

शारीरिक गतिविधि और सामाजिक जुड़ाव को अहमियत बताता है ये अध्ययन

प्लॉस वन जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि 55 से 75 वर्ष की आयु वाले लोगों का अपने स्थानीय क्षेत्र के समान उम्र के लोगों के साथ एक्सरसाइज करना लाभदायक है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह अध्ययन शारीरिक गतिविधि, सामाजिक जुड़ाव और उम्र बढ़ने के अध्ययनों का हिस्सा है और उन विशेषताओं की विशिष्ट रूप से जांच करता है, जो लोगों को एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करता है।

एक्सरसाइज

वृद्धों के लिए शारीरिक सक्रियता है महत्वपूर्ण- अध्ययन के प्रमुख

अध्ययन के प्रमुखों का मानना है कि उनका यह अध्ययन वृद्ध लोगों के लिए भविष्य की स्वास्थ्य और कल्याण नीतियों में मदद कर सकता है। उन्होंने आगे कहा, "शारीरिक गतिविधि सभी उम्र के लोगों के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन खासकर वृद्धों में यह उम्र संबंधित बीमारियों के जोखिम कम करने और विकलांगता से बचाने में मदद कर सकती है। हालांकि, अक्सर उम्र बढ़ने पर शारीरिक सक्रियता में कमी देखेन को मिलती है।"

Advertisement

सक्रियता

बढ़ती उम्र में लोगों की शारीरिक सक्रियता हो जाती है कम- अध्ययन

अध्ययन के मुताबिक, स्कॉटलैंड में 55 से 64 वर्ष की आयु वाले 58 प्रतिशत लोग और 65-74 वर्ष की आयु वाले 55 प्रतिशत लोग वर्तमान में शारीरिक गतिविधि के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के दिशा-निर्देशों को पूरा करते हैं। अध्ययन में यह भी कहा गया कि जिन लोगों के पास अधिक संख्या में मित्र और सामाजिक संपर्क होते हैं, उनके स्वयं शारीरिक रूप सक्रिय होने की संभावना अधिक होती है।

Advertisement

बयान

बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना है जरूरी- मार्टिन

इस अध्ययन के लेखक मार्टिन एंडरसन ने कहा, "इस अध्ययन से पता चलता है कि बहुत सारे दोस्तों और परिवार या करीबी रिश्तों के बजाय साथ में एक्सरसाइज करने वाले लोग होने चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि वृद्ध लोगों को सक्रिय रहने के लिए अपने आसपास के लोगों के साथ दोस्ती करनी चाहिए और उनके साथ एक्सरसाइज करनी चाहिए ताकि वे बीमारियों से सुरक्षित रहें।

Advertisement