NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्माष्टमी पर खूब सुंदर लगेगा घर का मंदिर, सजाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    जन्माष्टमी पर खूब सुंदर लगेगा घर का मंदिर, सजाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    जन्माष्टमी पर खूब सुंदर लगेगा घर का मंदिर, सजाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 06, 2024
    07:04 am

    क्या है खबर?

    कृष्ण जन्माष्टमी प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जिसे भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन मनाया जाता है। इस साल यह 26 अगस्त को है।

    यह भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान कृष्ण की जयंती का प्रतीक है और इस अवसर पर लोग तरह-तरह के पकवान बनाने के साथ अपने घर के मंदिर को जरूर सजाते हैं।

    अगर आपको समझ न आए कि मंदिर को कैसे सजाया जाना चाहिए तो आइए इसके लिए कुछ टिप्स जानते हैं।

    #1

    फूलों से बेहतर कुछ नहीं 

    मंदिर में फूलों की सजावट पूरे घर के वातावरण को बदल सकती है।

    इसके लिए आप भगवान कृष्ण के पसंदीदा फूलों जैसे कुमुद, करवरी, मालती, पलाश और वनमाला आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इनमें से किसी भी फूल की लड़ियां बनाकर मंदिर में टांगे और लड्डू गोपाल के झूले को भी उनसे सजाएं।

    हालांकि, अगर आपको ये फूल न मिले तो गेंदें के फूलों का इस्तेमाल करें।

    यहां जानिए फूलों को लंबे समय तक ताजा रखने के तरीके।

    #2

    लाइटें करेगीं कमाल

    अब त्योहार है तो लाइटों से मंदिर को जगमग करना तो बनता है क्योंकि ये आपके मंदिर को हाइलाइट कर सकती हैं।

    मंदिर को सजाने और आकर्षक बनाने के लिए इसके किनारों पर दिवाली पर लगाई जाने वाली LED लडियों का इस्तेमाल करें।

    आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन में ये लड़ियां मौजूद हैं, जिनका आप अपनी पसंद अनुसार चयन करके अपने मंदिर को सजाने के लिए खरीद सकते हैं।

    #3

    रंगोली बनाना माना जाता है शुभ

    त्योहारों पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है और इसके जरिए आप अपने मंदिर को आकर्षण का केंद्र बना सकते हैं।

    इसके लिए ऑनलाइन सर्च करके अच्छी रंगोली के डिजाइन्स खोजें और फिर अपने पसंदीदा रंगोली के डिजाइन की रूपरेखा तैयार करें। अंत में इसे भरने के लिए रंगों या फिर तरह-तरह के फूलों का इस्तेमाल करें।

    बेहतर होगा कि आप अपने मंदिर के आगे और अपने घर के आंगन में रंगोली बनाएं।

    यहां जानिए रंगोली से जुड़े हैक्स।

    #4

    दही-हांडी की थीम पर सजाएं

    आप चाहें तो अपने मंदिर को दही हांडी की थीम पर भी सजा सकते हैं।

    इसके लिए छोटी-छोटी मिट्टी की मटकी खरीदें और उन्हें अपने पसंदीदा रंग से रंगें और सुनहरे रंग के धागों और शीशों से सजाकर अपने मंदिर की दीवारों या एंट्रेंस पर लगाएं। सजावटी मटकी में थोड़ा-सा दही या सफेद मक्खन भी डाला जा सकता है।

    दही और मक्खन न हो तो आप सफेद रूई से भी काम चला सकते हैं।

    #5

    बांसुरी से भी खूबसूरत लगेगा मंदिर

    भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाना भी बहुत पसंद था और ऐसा कहा जाता था कि उनके संगीत से सभी मंत्रमुग्ध हो जाया करते थे।

    खैर इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो हम नहीं जानते, लेकिन आप बांसुरी के द्वारा भी अपने मंदिर को सजा सकते हैं।

    इसके लिए पहले बाजार से एक लकड़ी की बांसुरू लाएं, फिर उसे लेस, मोतियों, शीशों और रंगीन रिबन से सजाकर भगवान के पास रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्माष्टमी

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान

    जन्माष्टमी

    जन्माष्टमी विशेष: लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये व्यंजन, प्रसाद के रूप में लगाएं भोग लाइफस्टाइल
    जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह सजाएं अपना पूजा घर, लगेगा बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल
    दूरदर्शन से लेकर स्टार तक, टीवी पर श्री कृष्ण बनकर लोकप्रिय हुए ये अभिनेता नीतीश भारद्वाज
    मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर हुई भारी भीड़, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025