मानसून के दौरान फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी तरीके
क्या है खबर?
मानसून के दौरान नमी और गर्मी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे कई तरह के कीटाणु पनपने लगते हैं। ये कीटाणु फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकते हैं, जो शरीर को काफी कमजोर कर सकती है। इससे बचने के लिए खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर मानसून के दौरान फूड प्वाइजनिंग से सुरक्षित रह सकते हैं।
#1
पानी को उबालकर पिएं
मानसून के दौरान पानी में कई हानिकारक जीवाणु मौजूद होते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकते हैं। इसलिए पानी को हमेशा उबालकर पीना चाहिए। इससे पानी में मौजूद सभी कीटाणु मर जाते हैं और पानी से कोई बीमारी नहीं होती। इसके अलावा आप साफ पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे भी बीमारी से बचाव हो सकता है। नमी वाले वातावरण में पानी को साफ रखने के लिए आप सफाई की गोली का भी इस्तेमाल करें।
#2
सब्जियों और फलों को धोकर खाएं
फलों और सब्जियों को बिना धोएं खाने से भी बीमारी का खतरा रहता है। इनमें कीटाणु हो सकते हैं, जो पेट की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए किसी भी फल या सब्जी को खाने से पहले उसे अच्छे से धोना जरूरी है। ध्यान रखें कि फल और सब्जियां धोने के लिए केवल पानी का इस्तेमाल न करें बल्कि साफ करने वाले किसी अन्य साधन का भी इस्तेमाल करें। इससे फल और सब्जियां पूरी तरह साफ हो जाएंगी।
#3
सड़क किनारे मिलने वाले खाने से बचें
सड़क किनारे मिलने वाले खाने से दूर ही रहें क्योंकि इस तरह के खाने को साफ-सफाई से बनाए जाने की कोई गारंटी नहीं होती है। ऐसे खाद्य पदार्थों में जीवाणु हो सकते हैं, जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा इस तरह के खाने को बनाने वाले व्यक्ति की सफाई का भी पता नहीं चलता है। ऐसी जगहों पर खाना बनाने वाले लोग कितनी देर से हाथ धोए बिना खाना बना रहे हैं।
#4
खाने को सही तरीके से पकाएं और रखें
खाना पका हुआ हो या कच्चा, उसे सही तरीके से रखना बहुत जरूरी है। उदाहरण के लिए कच्ची सब्जियों को ठंडे स्थान पर रखें और पके हुए खाने को कम से कम 2 घंटे के अंदर ठंडे स्थान पर रख दें। इसके अलावा खाने को पूरी तरह से पकाना चाहिए क्योंकि अधपका खाना भी बीमारी का कारण बन सकता है। पके हुए खाने को भी ज्यादा देर तक बाहर न रखें।
#5
हाथों की साफ-सफाई का रखें ध्यान
खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोना चाहिए। अगर आप बाहर हैं और आपके पास साबुन और पानी नहीं है तो हाथ साफ करने वाले तरल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा खाने को बनाने के बाद, खाने से पहले और खाने के बाद अपने हाथों को साफ रखें। इससे आप फूड प्वाइजनिंग से काफी हद तक बच सकते हैं।