LOADING...
आम खाने के बाद मुंहासे होने की समस्या से राहत चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 तरीके
आम खाने से होने वाली मुंहासों की समस्या

आम खाने के बाद मुंहासे होने की समस्या से राहत चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 तरीके

लेखन सयाली
Apr 28, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

गर्मियों के दौरान आम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, कई लोगों को आम खाने के बाद मुंहासे की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका कारण आम में मौजूद प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो त्वचा पर जलन और मुंहासे पैदा कर सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप आम खाने के बाद मुंहासे होने की समस्या से राहत पा सकते हैं।

#1

आम खाने के बाद चेहरे को करें साफ 

आम खाने के बाद चेहरे को साफ करना जरूरी होता है। इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल आपके चेहरे से गंदगी और पसीना हटाएगा, बल्कि त्वचा को ताजगी भी देगा। इसके बाद एक हल्के फेसवॉश से चेहरा धोएं, जिससे त्वचा की सफाई अच्छी तरह से हो सकती है। इससे त्वचा की ताजगी बनी रहेगी और मुंहासों की समस्या से भी बचाव होगा।

#2

एलोवेरा का इस्तेमाल करें

एलोवेरा एक प्राकृतिक उपाय है, जो त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे आराम देता है। आम खाने के बाद एलोवेरा का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह त्वचा की जलन को कम करता है। इसके अलावा एलोवेरा में मौजूद गुण मुंहासों की समस्या को बढ़ने से रोकते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ बनी रहती है। इसे पूरे चेहरे पर मास्क की तरह लगा लें।

Advertisement

#3

नींबू पानी का सेवन करें

नींबू पानी पाचन को सुधारने में मदद करता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ करता है, जिससे मुंहासों की संभावना कम होती है। इसके अलावा नींबू पानी में विटामिन-C होता है, जो त्वचा को निखारता है और उसे स्वस्थ बनाता है। रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपकी त्वचा ताजगी भरी रहती है और मुंहासों की समस्या से बचाव होता है।

Advertisement

#4

योग और ध्यान का अभ्यास करें

योग और ध्यान मानसिक शांति प्रदान करते हैं, जो आपकी त्वचा के स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालते हैं। तनाव कम होने पर हार्मोनल असंतुलन नहीं होता, जिससे मुंहासों की संभावना घटती है। इसके अलावा योग से शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। ध्यान से मानसिक शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

#5

आम के ऊपरी हिस्से को काटें

आम का ऊपरी हिस्सा ही मुंहासे होने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। अगर आप इसे निकाल देंगे और हटा देंगे तो आपको मुंहासे नहीं निकलेंगे। इसके लिए पहल आम को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उसके ऊपरी भाग को चाकू की मदद से काट कर अलग कर दें। अब आम का बेफिक्र हो कर सेवन करें। आपको ज्यादा आम खाने से भी बचना चाहिए, ताकि मुंहासे न निकलें।

Advertisement