LOADING...
बीच पर जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें, यात्रा बन जाएगी आसान
बीच पर जाने वाले ऐसे करें पैकिंग

बीच पर जाने से पहले बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें, यात्रा बन जाएगी आसान

लेखन अंजली
Apr 16, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ किसी बीच पर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो यकीनन वहां आपका काफी समय बितेगा। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपनी यात्रा को आरामदायक और मजेदार बनाने के लिए कुछ जरूरी चीजें अपने बैग में जरूर रखें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी यात्रा को और भी बेहतर बना सकती हैं।

#1

धूप से सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

अगर आप बीच पर जाने वाले हैं तो सबसे पहले अपने बैग में सनस्क्रीन जरूर रखें। इसका कारण है कि सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके आप इन किरणों से सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए जब भी आप घर से बाहर निकलें तो अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसे हर 2 घंटे के बाद लगाएं।

#2

पानी की बोतल रखें साथ

बीच पर जाने से पहले अपने साथ पानी की एक बड़ी बोतल रखें। इससे आप पूरे दिन तरोताजा रह सकते हैं और आपको बार-बार पानी खरीदने के लिए दुकानों में नहीं जाना पड़ेगा। अगर आपके पास एक बड़ी बोतल नहीं है तो आप अपने साथ कई छोटी बोतलें रख सकते हैं और बीच पर पहुंचकर इन्हें भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बीच पर नहाने के बाद भी पानी का सेवन जरूर करें।

Advertisement

#3

धूप के चश्मे पहनना है जरूरी

बीच पर पूरे दिन धूप में रहना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि सूरज की तेज रोशनी आपकी आंखों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जब भी आप बीच पर जाएं तो अपने साथ एक अच्छी गुणवत्ता वाले धूप के चश्मे जरूर रखें। यह न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाएगा। साथ ही जब भी आप घर से बाहर निकलें तो धूप के चश्मे जरूर पहनें।

Advertisement

#4

एक तौलिया साथ रखें

बीच पर जब भी नहाएं तो अपने साथ एक बड़ा तौलिया जरूर रखें। इसका इस्तेमाल आप समुद्र में नहाने के बाद या फिर किसी अन्य गतिविधि के बाद खुद को सुखाने के लिए कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप इस तौलिया का इस्तेमाल बीच पर बैठने के लिए भी कर सकते हैं। साथ ही इसे लपेटकर तकिए के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

#5

नकद पैसे जरूर रखें

आजकल ज्यादातर लोग डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन बीच पर जाते समय अपने साथ थोड़ा नकद जरूर रखें। इसका कारण है कि हर जगह मोबाइल नेटवर्क नहीं होता और कई बार मोबाइल वॉलेट या बैंक ऐप्स काम नहीं करते। इसलिए अपने साथ कुछ नकद पैसे रखें ताकि आप किसी भी तरह से परेशानी से बच सकें। इसके अतिरिक्त अपने साथ एक छोटी सी पर्स भी रखें, जिसमें आप नकद के साथ-साथ अन्य जरूरी चीजें भी रख सकें।

Advertisement