माचा पीते-पीते इन 5 स्नैक्स का लें मजा, इस पेय के साथ लगते हैं बेहतरीन
क्या है खबर?
माचा एक खास तरह की ग्रीन टी है, जो अपनी अनोखी पत्तियों और स्वाद के लिए जानी जाती है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। माचा में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप माचा के साथ खाने के लिए कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक्स की तलाश में हैं तो इन 5 स्नैक्स को चुनना आपके लिए सही निर्णय हो सकता है।
#1
एवोकाडो टोस्ट
अगर आपको अपनी माचा के साथ कुछ नमकीन खाना पसंद है तो आप एवोकाडो टोस्ट चुन सकते हैं। यह एक सेहतमंद स्नैक है, जो कई पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके लिए एवोकाडो को काटकर उसका गूदा एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें प्याज, टमाटर, खीरा और अपनी पसंद की सब्जियां डालें। ऊपर से नमक और नींबू का रस छिड़कें। इस मिश्रण को ब्रेड पर लगाकर टोस्ट करें और सेवन करें।
#2
ओट्स और माचा कुकीज
ओट्स और माचा कुकीज एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर उसका आटा बना लें, फिर उसमें माचा पाउडर, शहद और घी मिलाकर गूंथ लें। अब इस आटे से छोटी-छोटी टिक्कियां बनाकर ओवन में बेक करें। ये कुकीज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएंगी। इनका सेवन आपको ऊर्जा देगा और सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
#3
सिट्रस वाली पेस्ट्री
माचा पेय के साथ सिट्रस यानि खट्टे फलों वाली पेस्ट्री बहुत ही अच्छी लगती हैं। आप संतरे, चकोतरे, नींबू या फिर कीवी से बनी पेस्ट्री खा सकते हैं। नींबू, संतरे या यूजू की खट्टास मिटटी जैसे स्वाद वाले माचा के साथ एक शानदार स्वाद बनाती है। आपको माचा के साथ संतरे वाला केक, यूजू वाला बन और नींबू वाला टार्ट पेयर करना चाहिए। इससे माचा का कड़वा स्वाद भी कम हो जाता है।
#4
चॉकलेट
माचा में कड़वा स्वाद होता है और ज्यादातर लोग उसमें चीनी या कोई भी मिठास वाला पदार्थ डालकर पीना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इसके साथ आपको चॉकलेट का सेवन करना चाहिए, जो इसके कड़वे स्वाद को कम करेगी और एक मिठास भी प्रदान करेगी। इस पेय के साथ दूध वाली या फिर सफेद चॉकलेट सबसे अच्छी लगती हैं। इनमें हल्की मिठास होती है, जो माचा के साथ बहुत अच्छी लगती है।
#5
राइस बॉल्स
अगर आप इस जापानी पेय के साथ एक जापानी स्नैक भी पेयर करना चाहते हैं तो राइस बॉल्स सबसे बढ़िया रहेंगे। यह एक ऐसा स्नैक है, जो चिपचिपे चावल से बनता है। इसे बनाने के लिए चावल को उबालें और उनका पानी सूख जाने दें। अब चावल को चपटा करें और उसमें अचार, चीज या अपनी पसंद की फिलिंग करें। इसके बाद चावल को गोल-गोल आकार दे दें। यह स्नैक पेट भी भरेगा और लजीज भी लगेगा।