मानसून के दौरान किसी समुद्र तट पर जाने का बना रहे हैं प्लान? ऐसे रहें सुरक्षित
क्या है खबर?
मौसम में आए बदलाव के कारण मानसून में समुद्र तटों पर जाने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, मानसून में समुद्र तट पर जाना खतरनाक हो सकता है। दरअसल, मानसून में समुद्र का पानी अधिक खतरनाक हो जाता है और कई बार मिट्टी फिसलने की भी आशंका रहती है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे सुरक्षा उपाय बताते हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप मानसून के दौरान समुद्र तट पर सुरक्षित रह सकते हैं।
#1
मौसम की जांच करना है जरूरी
अगर आप मानसून के दौरान समुद्र तट पर जाने वाले हैं तो उससे पहले मौसम की जांच करना बहुत जरूरी है। इसका मतलब है कि अगर मौसम में बदलाव हो रहा हो या बारिश हो रही हो तो समुद्र तट पर जाने से बचें।
इसके अलावा अगर मौसम विभाग की ओर से समुद्र तट पर जाने की सलाह न दी जाए तो उस समय समुद्र तट पर जाने से बचें।
#2
समुद्र तट पर नहाने से बचें
मानसून के दौरान समुद्र तट पर नहाने से बचें, क्योंकि इससे आपकी जान तक जा सकती है। दरअसल, समुद्र का पानी मानसून के दौरान अधिक खतरनाक हो जाता है और इसमें अधिक लहरें होती हैं।
ऐसे में नहाने के कारण आप समुद्र के बहाव में बह सकते हैं। इसके अलावा मानसून में समुद्र के पानी में गंदगी भी अधिक होती है, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
#3
मिट्टी खिसकने की स्थिति में न जाएं
अगर आप किसी ऐसे समुद्र तट पर जा रहे हैं, जहां मिट्टी खिसकने की स्थिति हो तो वहां जाने से बचें। वैसे भी मानसून के दौरान मिट्टी खिसकने की स्थिति अधिक होती है।
ऐसे में अगर थोड़ी-सी भी चूक होगी तो जान को खतरा हो सकता है। इसके अलावा मिट्टी खिसकने के कारण समुद्र का पानी भी अधिक खतरनाक हो सकता है, इसलिए यह बेहतर होगा कि आप ऐसी जगहों पर जाने से बचें।
#4
सुरक्षा संकेतों पर दें ध्यान
कई समुद्र तटों पर सुरक्षा के लिए लाल और पीले झंडे लगाए जाते हैं, जिनसे यह पता लगता है कि वहां नहाना सुरक्षित है या नहीं।
लाल झंडा मतलब खतरा है और पानी में नहाना मना है, वहीं पीला झंडा मतलब नहाना सुरक्षित है। इसके अलावा अगर समुद्र तट पर चेतावनी बोर्ड लगे हुए हैं तो उनसे भी जानकारी मिलती है।
ऐसे संकेतों और बोर्ड को अनदेखा न करें और इनसे मिलने वाली जानकारी के अनुसार ही व्यवहार करें।
#5
गाइड की सलाह मानें
अगर आप किसी समुद्र तट पर जाते हैं तो वहां मौजूद गाइड की सलाह जरूर मानें। गाइड आपको बताएंगे कि कहां जाना सुरक्षित रहेगा और कहां नहीं।
इसके अलावा वे आपको समुद्र तट पर आने वाली लहरों के बारे में भी बताएंगे। इसके साथ ही अगर कभी आपको लगे कि आपके या आपके किसी साथी को खतरा हो सकता है तो तुरंत गाइड को सूचित करें।
साथ ही अगर समुद्र तट बंद हो तो वहां घुसने का प्रयास न करें।