NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 20 की उम्र के बाद हर महिला को खाने चाहिए पिस्ता, जानिए इसका कारण
    अगली खबर
    20 की उम्र के बाद हर महिला को खाने चाहिए पिस्ता, जानिए इसका कारण
    महिलाओं के लिए पिस्ता खाने के फायदे

    20 की उम्र के बाद हर महिला को खाने चाहिए पिस्ता, जानिए इसका कारण

    लेखन अंजली
    Feb 27, 2025
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    पिस्ता एक ऐसा सूखा मेवा है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

    खासकर महिलाओं के लिए क्योंकि पिस्ता का सेवन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। उनकी 20 से 30 की उम्र के बाद शरीर को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है ताकि वह ऊर्जा से भरपूर रहे और विभिन्न शारीरिक चुनौतियों का सामना कर सके।

    आइए जानते हैं कि क्यों पिस्ता को डाइट में शामिल करना चाहिए।

    #1

    त्वचा को निखारने में है मददगार

    पिस्ता विटामिन-E से भरपूर होता है, जो त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

    यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होने के कारण त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है और वह तरोताजा महसूस होती है।

    अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहती हैं तो पिस्ता आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

    #2

    वजन नियंत्रित रखने में है सहायक

    पिस्ता फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है।

    यह वजन नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है क्योंकि इससे अनावश्यक खाने की आदतों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

    इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर फिट रहता है और ऊर्जा बनी रहती है। पिस्ता का सेवन सेहतमंद स्नैक के रूप में किया जा सकता है।

    #3

    हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में है कारगर

    पिस्ता का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

    इसके अलावा पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

    यह हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम घटाने के साथ-साथ रक्त प्रवाह को भी बेहतर बनाता है।

    नियमित रूप से पिस्ता खाने से दिल की धड़कन सामान्य रहती है और हृदय स्वस्थ रहता है।

    #4

    मानसिक स्वास्थ्य को बना सकता है बेहतर

    पिस्ता में मौजूद विटामिन-B6 मस्तिष्क के विकास और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है।

    यह विटामिन दिमाग को तेज करने के साथ-साथ तनाव कम करने में सहायक होता है। इसके सेवन से मूड अच्छा रहता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

    पिस्ता का नियमित सेवन आपको शांत और संतुलित महसूस करवा सकता है, जिससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है।

    यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

    #5

    भरपूर ऊर्जा देने में है प्रभावी

    पिस्ता ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं।

    इसे स्नैक्स या सलाद के रूप में खाया जा सकता हैं ताकि आपको तुरंत ऊर्जा मिल सके।

    इन सभी कारणों से यह स्पष्ट हो जाता कि महिलाओं के लिए अपनी डाइट में पिस्ता शामिल करना कितना जरूरी हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सक्रिय भारतीय बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' ने आते ही बना डाले कई रिकॉर्ड, 'ठग लाइफ' को झटका अक्षय कुमार
    बिहार में तेजस्वी यादव के काफिले में घुसा ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी घायल तेजस्वी यादव
    इंफोसिस को GST नोटिस मामले में मिली राहत, जानिए क्या है मामला  इंफोसिस

    खान-पान

    हरियाणा के 5 अनोखे व्यंजन, जिनका स्वाद होता है लाजवाब; बनाना भी है आसान हरियाणा
    डाइट में किसी भी तरह से शामिल करें अलसी, मिल सकते हैं ये फायदे लाइफस्टाइल
    घर पर दही जमाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    बिना भिगोए चने पकाना भी है आसान, जानिए 5 तरीके लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    आयरन की कमी से जु़ड़े 5 संकेत, इन्हें नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक  लाइफस्टाइल
    देर रात सोने से आपके शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव, जानें कैसे रखें खुद को स्वस्थ नींद
    सिर में बहुत डैंड्रफ हो गया है? इन 5 प्राकृतिक तरीकों को आजमाएं, समस्या होगी दूर बालों की समस्या
    ज्यादा माखने का सेवन स्वास्थ्य को कर सकता है प्रभावित, जानिए कैसे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025