Loading...
इन फलों के जरिए आपके शरीर को मिलेगा प्रोटीन, आज ही करें डाइट में शामिल 

इन फलों के जरिए आपके शरीर को मिलेगा प्रोटीन, आज ही करें डाइट में शामिल 

लेखन सयाली
Apr 13, 2024
12:47 pm

क्या है खबर?

प्रोटीन एक तरह के अणु होते हैं, जो अमीनो एसिड नामक इकाइयों से बने होते हैं। हड्डी, ऊतक, मांसपेशियों, दांतों और त्वचा की संरचना के लिए प्रोटीन बेहद महत्वपूर्ण है। इसे पाने के लिए लोग पनीर, सोया, दाल के साथ-साथ कई तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे फल भी हैं, जिन्हें खान-पान का हिस्सा बनाने से आपको प्रोटीन मिल सकता है। इन 5 फलों को डाइट में शामिल करके अपने शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करें।

#1

अमरूद

अमरूद भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और दक्षिण अमेरिका जैसे क्षेत्रों का एक ट्रॉपिकल फल है, जिसमें अन्य फलों की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है।

एक कप कटे हुए अमरूद में 4.2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें 9 ग्राम फाइबर होता है, जो आपकी दैनिक जरूरतों का लगभग एक-तिहाई है।

यह फल आपके चयापचय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। छिलके के बिना अमरूद के फल का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है।

#2

कटहल

कटहल का फल कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार है। यह एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में पाया जाने वाला ट्रॉपिकल फल है।

अलग-अलग देशों में इसे कई तरह से खाया जाता है। भारत में आम तौर पर इसकी सब्जी बनाई जाती है। एक कप कटहल खाने से आपको करीब 2.6 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

इसके अलावा इस फल में 2 ग्राम फाइबर भी होता है और यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है।

ADVERTISEMENT

#3

ब्लैकबेरी

बेरी फाइबर युक्त आहार के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प होती हैं। हालांकि, ब्लैकबेरी में अन्य बेरी की तुलना में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है।

एक कप ब्लूबेरी में लगभग 1 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि एक कप ब्लैकबेरी में लगभग इसकी दोगुनी मात्रा होती है।

अगर आप रोजाना एक कप ब्लैकबेरी खाएं तो आपको 2.1 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इसमें एंथोसायनिन मौजूद होते हैं, जो आपके दिल और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं।

ADVERTISEMENT

#4

एवोकाडो

एवोकाडो एक तरह का फल है, जो इन दिनों भारत में छा गया है। यह फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया और हवाई के क्षेत्रों में उगाया जाता है।

एवोकाडो में कई पोषक तत्व होते है, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आधे एवोकाडो में करीब 1.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

इसके अलावा इस फल में 5 ग्राम फाइबर और स्वस्थ वसा भी होती है। आप इस फल को डाइट में जोड़ने के लिए इसका टोस्ट, स्मूथी, सलाद आदि बनाकर खा सकते हैं।

#5

अनार

अनार एक लाल रंग का फल होता है, जिसके दाने बिलकुल छोटे रूबी जैसे दिखते हैं। इसका स्वाद मीठा होता है इसे बेहद पौष्टिक फल माना जाता है।

अगर आप आधा कप अनार के दानों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को करीब 1.5 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। इस फल में 3.5 ग्राम फाइबर भी पाया जाता है।

इस फल में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

ADVERTISEMENT