NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महाराष्ट्र में मौजूद ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन हैं बेहद शानदार, एक बार घूमने जरूर जाएं  
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में मौजूद ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन हैं बेहद शानदार, एक बार घूमने जरूर जाएं  

    महाराष्ट्र में मौजूद ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन हैं बेहद शानदार, एक बार घूमने जरूर जाएं  

    लेखन अंजली
    Apr 19, 2024
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    भारत के पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र में कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं, जिनके बारे में कम लोगों को पता है, लेकिन खूबसूरती के मामले में वे किसी से कम नही हैं।

    ये हिल स्टेशन आध्यात्मिकता, एडवेंचर गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।

    अगर आप महाराष्ट्र के भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों की बजाय शांतिपूर्ण जगह जाना चाहते हैं तो इसके यहां कुछ ऑफबीट हिल स्टेशन भी हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

    #1

    जव्हार 

    जव्हार एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र की सह्याद्रि पर्वत की श्रृंखला से घिरा हुआ है।

    इस जगह को मिनी महाबलेश्वर के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि जव्हार की स्थापना मुक्ने राजवंश के तहत हुई थी और यह कभी छत्रपति शिवाजी और उनकी सेना के लिए एक कैंपिंग स्थल था।

    आप यहां आकर आदिवासी कला, जय विलास पैलेस, कलमांडवी झरने और हनुमान प्वाइंट आदि देख सकते हैं।

    #2

    माथेरान 

    यह महाराष्ट्र का एक छोटा-सा हिल स्टेशन है और यह सबसे अधिक पर्यावरण के अनुकूल स्थानों में से एक है।

    इस जगह को "महाराष्ट्र का उपहार" भी कहा जाता है। यहां लगभग 38 ऐसे खूबसूरत स्थान हैं, जो घाटियों और उनके आसपास की पहाड़ियों के लुभावने दृश्य पेश करते हैं।

    यहां पर आप जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों को भी आजमा सकते हैं।

    इसके अलावा यहां की स्थानीय दुकानों से खरीदारी जरूर करें।

    #3

    पंचगनी

    पंचगनी 5 पहाड़ियों से घिरा एक अनोखा हिल स्टेशन है।

    यह महाबलेश्‍वर से 19 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसकी वजह से इसे महाबलेश्‍वर का सिस्टर हिल स्टेशन भी कहा जाता है।

    सिडनी प्वाइंट, डेविल्स किचन के साथ यहां की और भी कई चीजे हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

    गर्मियों का असली आनंद लेने के लिए इस हिल स्टेशन से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है, इसलिए आपका यहां जाना तो बनता है।

    #4

    कर्जत

    यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है।

    कर्जत हरी-भरी घाटियों, सुदंर झरनों, प्राचीन किले और शांत मंदिरो का घर है। साथ ही यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं रहती है, इसलिए आप आराम से यहां के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

    उल्हास घाटी, भिवपुरी झरना, कोठालीगढ़ किला, कोंडाना गुफाएं और कोंडेश्वर मंदिर आदि यहां के प्रमुख घूमने के स्थान हैं।

    #5

    पन्हाला

    यह भी एक बहुत खूबसूरत ऑफबीट हिल स्टेशन है।

    पन्हाला हरे-भरे जंगल और ऐतिहासिक किलों की एक बेहतरीन टेपेस्ट्री (ऐसा कपड़ा, जिस पर चित्र बना हो) प्रदान करता है।

    ऐसे में इतिहास और भव्यता से भरपूर इस जगह की यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए।

    इसके अलावा ऐसे लोग जो शहर की भीड़-भाड़ से अलग एक शांत वातावरण में समय गुजारना चाहते हैं, उनके लिए भी यह जगह उपयुक्त है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    हिल स्टेशन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    पुणे: साइबर ठगी का शिकार हुआ 56 वर्षीय व्यक्ति, गंवाए 3.30 लाख रुपये साइबर अपराध
    महाराष्ट्र में ED की कार्रवाई, शरद पवार के पोते की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की शरद पवार
    INDIA गठबंधन को महाराष्ट्र-पश्चिम बंगाल में झटका, ममता और उद्धव ने घोषित किए उम्मीदवार INDIA
    महाराष्ट्र: मुंबई में गर्मी से छूटने लगे पसीने, पारा 34 डिग्री पहुंचने से लू जैसी स्थिति मुंबई

    हिल स्टेशन

    उत्तराखंड के पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जहां मजे से बितेंगे छुट्टियों के दिन उत्तराखंड
    भारत में नवंबर महीने में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मशहूर हैं ये पांच जगहें कश्मीर
    गर्मियों की छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए इन 5 भारतीय हिल स्टेशन का करें रुख पर्यटन
    केरल के 5 सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें यात्रा केरल

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 मीठे व्यंजन, आसान है रेसिपी खान-पान
    अप्रैल में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार है दालचीनी की चाय, जानिए कैसे मधुमेह
    जन्मदिन विशेष: राम चरण को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हैं ये खान-पान की आदतें  राम चरण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025