NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख 
    अगली खबर
    राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख 
    राजस्थान के मशहूर संग्रहालय

    राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख 

    लेखन अंजली
    Mar 01, 2023
    12:00 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान अपनी शाही स्मारकों, महलों और किलों की आश्चर्यजनक वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

    वहां के संग्रहालयों में स्वर्ण युग की झलक भी देखी जा सकती है, जो शाही राज्य के ऐतिहासिक आंकड़ों के सभी साक्ष्यों, लेखों और तथ्यों से भरे हुए हैं।

    इन संग्रहालयों में राजस्थान के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वालों की वस्तुओं, जीवन शैली, कपड़ों और कहानियों को रखा गया है।

    आइए आज राजस्थान के 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों के बारे में जानते हैं।

    #1

    अल्बर्ट हॉल संग्रहालय

    जयपुर में स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को सरकारी केंद्रीय संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है।

    इस संग्रहालय में जयपुर के राजघरानों और जनजातियों के कलात्मक तथ्य, लोक कला, वेशभूषा और लकड़ी की नक्काशी शामिल है। यह संग्रहालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

    इसका प्रवेश शुल्क 150 रुपये प्रति व्यक्ति है, लेकिन राजस्थान दिवस, विश्व विरासत दिवस, विश्व संग्रहालय दिवस और विश्व पर्यटन दिवस पर इसका प्रवेश निःशुल्क होता है।

    #2

    जैसलमेर युद्ध संग्रहालय 

    जैसलमेर में स्थित इस संग्रहालय का उद्घाटन साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के स्वर्ण जयंती स्मरणोत्सव पर हुआ था।

    यह संग्रहालय उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने 1965 में भारत-पाक युद्ध और 1971 में लोंगेवाला युद्ध के दौरान राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

    इस संग्रहालय में सुबह 9 से शाम 6:30 बजे तक जाया जा सकता है और यहां पर प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है।

    #3

    अनोखी म्यूजियम ऑफ हैंड प्रिंटिंग

    यह अनोखा संग्रहालय जयपुर स्थित आमेर किले के रास्ते में स्थित एक सुंदर हवेली जैसा है।

    इसमें हस्त निर्मित प्रदर्शनियों के अलावा विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता।

    यहां रोजाना पर्यटकों के लिए ब्लॉक नक्काशी और प्रिंट मेकिंग आदि से संबंधित विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाती हैं।

    यह संग्रहालय मंगलवार-शनिवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। रविवार को यह सुबह 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलता है।

    #4

    जयपुर मोम संग्रहालय 

    जयपुर मोम संग्रहालय नाहरगढ़ किले में स्थापित पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय है। इसमें कई प्रमुख हस्तियों की मोम और सिलिकॉन की प्रतिमाएं हैं।

    इस संग्रहालय में अमिताभ बच्चन, महात्मा गांधी, भगत सिंह, रवींद्रनाथ टैगोर, अल्बर्ट आइंस्टीन, माइकल जैक्सन, सवाई जय सिंह II, महारानी गायत्री देवी और कई देशी-विदेशी हस्तियों की प्रतिमाएं शामिल हैं।

    यह संग्रहालय रोजाना सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है।

    #5

    फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय

    फतेह प्रकाश पैलेस संग्रहालय चित्तौड़गढ़ किले में स्थित है। इसे खंडों में विभाजित किया गया है, जो बस्सी गांव के सिक्के, कला, हथियार, आदिवासी जीवन और लकड़ी के शिल्प जैसी विभिन्न प्राचीन वस्तुओं को समर्पित हैं।

    इस संग्रहालय में मूर्तियों का एक विशाल संग्रह है, जिसमें भगवान गणपति की मूर्ति शामिल है। इसे 8वीं-9वीं शताब्दी में बनाया गया था।

    यह संग्रहालय रोजाना सुबह 10:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक खुला रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    जयपुर
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान

    दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मक्खन की किल्लत, लोग परेशान दिल्ली NCR
    भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस जयपुर में लाइव कंसर्ट आयोजित करेगी भारत जोड़ो यात्रा
    राजस्थान में RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल भारत जोड़ो यात्रा
    जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 32 की मौत, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना अशोक गहलोत

    जयपुर

    #NewsBytesExclusive: कैसे मां की मौत के बाद भी कोरोना संक्रमितों की देखभाल में लगे रहे राममूर्ति? राजस्थान
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कॉल डिटेल रिकॉर्ड बड़ा हथियार कैसे बना? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: गृह मंत्रालय ने मुंबई और कोलकाता सहित इन जगहों की हालत बताई 'सबसे गंभीर' भारत की खबरें
    लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए राज्यों से किराया लेगी रेलवे तेलंगाना

    पर्यटन

    दुनिया के पांच खूबसूरत शाही महल, मौका मिलते ही करें इनका रुख कर्नाटक
    भारत की 5 प्रमुख लग्जरी ट्रेन, आपको एक बार जरूर लेना चाहिए इनमें सफर का आनंद महाराष्ट्र
    केरल के पांच रोमांचक हाइकिंग ट्रेल्स, एक बार जरूर करें इनका रुख केरल
    ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन है नागालैंड के ये पांच हाइकिंग ट्रेल्स नागालैंड

    लाइफस्टाइल

    च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 प्रमुख फायदे स्वास्थ्य टिप्स
    मधुमेह रोगी मीठे में खा सकते हैं खजूर से बने ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    पूरे शरीर का वर्कआउट कर सकती हैं ये 5 हुला हूप एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: भाग्यश्री की त्वचा रहती है खिली-खिली, जानिए उनकी खूबसूरती का राज  भाग्यश्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025