Page Loader
मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये राष्ट्रीय उद्यान, यहां जानिए
मानसून में इन राष्ट्रीय उद्यान का करें रुख

मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये राष्ट्रीय उद्यान, यहां जानिए

लेखन अंजली
May 24, 2025
05:12 am

क्या है खबर?

मानसून अपने साथ ताजगी और हरियाली लेकर आता है। ऐसे में अगर आप इस मौसम में प्रकृति की गोद में समय बिताने की सोच रहे हैं तो इसके लिए देश के राष्ट्रीय उद्यान बेहतरीन जगह हैं। यहां आपको शांत वातावरण के साथ-साथ कई तरह के वन्यजीव और पक्षी देखने को मिलेंगे। आइए आज हम आपको देश के पांच ऐसे राष्ट्रीय उद्यान के बारे में बताते हैं, जहां मानसून के दौरान घूमना एक यादगार अनुभव हो सकता है।

#1

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखंड)

उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मानसून के दौरान लगभग 300 से ज्यादा तरह के फूल खिलते हैं। इसी कारण यह उद्यान यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल भी है। इस उद्यान में आपको हिमालयी काले भालू, हिमालयन तहर, लाल पांडा, ग्रे वुल्फ और लाल लोमड़ी जैसे कई तरह के जानवर भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां अलग-अलग प्रकार के पक्षी भी देखने को मिलेंगे।

#2

साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क (केरल)

केरल में स्थित साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यह राष्ट्रीय पार्क 89.52 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इस पार्क में काले भालू, हाथी, गिलहरी, हिरण, सांभर हिरण, तेंदुआ, भालू, जंगली कुत्ता, बंदर और कई अन्य जानवर पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर लाल पांडा और भारतीय लंगूर जैसे कई दुर्लभ जानवर भी पाए जाते हैं।

#3

नामेरी राष्ट्रीय पार्क (असम)

नमेरी राष्ट्रीय पार्क असम में स्थित है। मानसून के दौरान यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह राष्ट्रीय पार्क 37 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह पार्क कई तरह के पक्षियों का घर है और यहां पक्षी देखने का अनुभव यादगार हो सकता है। इसके अलावा इस पार्क में आपको एशियाई हाथी, बाघ, जंगली कुत्ते, जंगली सूअर, हिरण, काला भालू और कई अन्य जानवर भी देखने को मिल सकते हैं।

#4

ताडोबा अंधेरी राष्ट्रीय उद्यान (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र में स्थित ताडोबा अंधेरी राष्ट्रीय उद्यान मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यह उद्यान अपने बाघों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां आपको तेंदुआ, गौर, भालू और अन्य कई जानवर भी देखने को मिलेंगे। इसके अतिरिक्त इस उद्यान में लगभग 200 से ज्यादा तरह के पक्षी भी पाए जाते हैं। यहां मानसून के दौरान घूमने का सबसे अच्छा समय सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे के बीच है।

#5

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम)

असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान अपने एक-सिंग वाले गैंडों के लिए मशहूर है। यह उद्यान यूनेस्को की धरोहरों में शामिल है। मानसून के दौरान यहां घूमना एक अनोखा अनुभव हो सकता है। मानसून के दौरान यहां घूमने का सबसे अच्छा समय सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच और शाम को 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच है। यहां आप जीप सफारी का आनंद भी ले सकते हैं।