NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पीरियड्स के दौरान करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा
    अगली खबर
    पीरियड्स के दौरान करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा
    पीरियड्स के दौरान करें ये 5 एक्सरसाइज

    पीरियड्स के दौरान करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और ऐंठन से मिलेगा छुटकारा

    लेखन अंजली
    Jun 21, 2023
    07:59 pm

    क्या है खबर?

    बेशक पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन महिलाओं को इसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    इस दौरान ज्यादातर महिलाएं केवल आराम करना पसंद करती हैं और ऐसी किसी भी शारीरिक गतिविधि से बचना चाहती हैं, जिससे उन्हें और परेशानी हो सकती है।

    हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञ पीरियड्स के दौरान दर्द और बेचैनी को कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

    ऐसे में आप इन 5 एक्सरसाइज को आजमा सकती हैं।

    #1

    धीरे-धीरे टहलें

    टहलना सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है, जिसे आप पीरियड्स के दौरान आजमा सकती हैं।

    यह एक कम तीव्रता वाली कार्डियो गतिविधि है, जो आपके शरीर को ठीक से काम करने में मदद करती है।

    इसके अतिरिक्त अगर आप इस एक्सरसाइज को रोजाना करती हैं तो यह मूड में सुधार करने, वजन घटाने को बढ़ावा देने और आपको शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस कराने में सहायक हो सकती है।

    #2

    योग का अभ्यास करें

    पीरियड्स के दौरान योग करने के कई फायदे हैं। योग शरीर और दिमाग को आराम दे सकता है। यह ऐंठन, मांसपेशियों की थकान और मूड स्विंग जैसे लक्षणों को भी कम कर सकता है।

    हालांकि, पीरियड्स के दौरान ऐसे योगासनों का चयन करें जिससे पेट पर अधिक प्रभाव न पड़े और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिल सकें।

    इसके अतिरिक्त पीरियड्स के समय सोने की ये 5 स्थितियां ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकती हैं।

    #3

    पाइलेट्स करना है अच्छा

    पाइलेट्स एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसका अभ्यास भी पीरियड्स के दौरान किया जा सकता है।

    यह एक्सरसाइज आपको शांत, स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने में मदद कर सकती है।

    इस एक्सरसाइज से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है। इसके अतिरिक्त इससे गर्भाशय को आराम मिलता है और सूजन भी कम होती है।

    पाइलेट्स एक मजबूत कोर विकसित करने में मदद करता है, जो ऐंठन को कम कर सकता है।

    #4

    जुंबा या सामान्य डांस करें

    जुम्बा लैटिन नृत्य की विभिन्न शैलियों के साथ फिटनेस को जोड़ती है। संगीत के साथ इसके कुछ सत्र होते हैं।

    इसका अभ्यास पूरे शरीर की कसरत सुनिश्चित करता है और आपको मस्ती करते हुए वजन घटाने और पीरियड्स के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा सामान्य डांस मूव्स करके भी आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकती हैं। इससे शरीर हल्का महसूस करेगा।

    #5

    थोड़ी-बहुत स्ट्रेचिंग करें

    अगर आप पीरियड्स के दौरान घर पर ही रहना चाहती है और मूवी देखना पसंद करती हैं तो ऐसे में आप कॉर्मिशियल आने पर कुछ स्‍पेशल पोजिशन में बैठें।

    उदाहरण के लिए जमीन पर बैठकर अपनी भुजाएं ऊपर ले जाएं और अपने शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। इसके बाद अपने शरीर को पैरों के पंजो के सहारे उठाएं और खुद का संतुलन बनाएं।

    इससे आपको दर्द और ऐंठन में आराम मिलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    एक्सरसाइज

    पतली कमर चाहते हैं तो वर्कआउट में शामिल करें ये 5 ट्विस्ट एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: शाहिद कपूर फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान शाहिद कपूर
    जन्मदिन विशेष: उर्वशी रौतेला फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करती हैं फॉलो  उर्वशी रौतेला
    जन्मदिन विशेष: फिट रहने के लिए इस डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करती हैं सान्या मल्होत्रा सान्या मल्होत्रा

    लाइफस्टाइल

    बॉलीवुड हस्तियों द्वारा साझा की गई 5 व्यंजनों की रेसिपी, डाइट में करें शामिल रेसिपी
    वेलवेट के कपड़े पहनना चाहती हैं तो इन 5 तरीकों से करें स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत कपड़ों के लिए टिप्स
    नारियल पानी बनाम नींबू पानी: गर्मियों में किस ड्रिंक का सेवन करना है ज्यादा बेहतर? खान-पान
    शरीर में फाइबर की कमी होने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, न करें नजरअंदाज खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025