अचानक मौसम बदलने पर इन 5 घरेलू नुस्खों को अपनाएं, संक्रमण से रहेंगे दूर
क्या है खबर?
मौसम के बदलाव के कारण बुखार, जुकाम, खांसी, गले में खराश और सांस की समस्या होना आम है। यह संक्रमण का कारण बन सकता है। हालांकि, संक्रमण से बचने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ घरेलू नुस्खे आपको संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से आप मौसम बदलाव के कारण होने वाले संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।
#1
तुलसी और अदरक का करें सेवन
तुलसी और अदरक का सेवन संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें, फिर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते और थोड़ा कदूकस अदरक डालकर इसे उबाल लें। इसके बाद चाय को छानकर कप में डालें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के अनुसार शहद मिला सकते हैं। इस प्रकार तुलसी और अदरक से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
#2
गिलोय की चाय भी है फायदेमंद
गिलोय की चाय भी संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें, फिर इसमें एक छोटी चम्मच गिलोय का पाउडर डालकर इसे उबालें। अब इस मिश्रण को छानकर एक कप में डालें और इसका सेवन करें। अगर आपके पास गिलोय का पाउडर नहीं है तो आप इसकी जगह गिलोय की डंडी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
#3
हल्दी वाला दूध पिएं
हल्दी वाला दूध पीने से भी संक्रमण से बचाव हो सकता है। सबसे पहले एक कप दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं, फिर इस मिश्रण को अच्छे से उबालें। अब इस मिश्रण को एक गिलास में छान लें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के अनुसार शहद भी मिला सकते हैं। हल्दी का दूध शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
#4
पुदीने की चाय भी है असरदार
पुदीने की चाय भी संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें, फिर उसमें कुछ पुदीने की पत्तियां डालें और इसे 5 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद इस चाय को छानकर एक कप में डालें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के अनुसार शहद भी मिला सकते हैं। पुदीने की चाय से ताजगी महसूस होती है।
#5
लहसुन की चाय का करें सेवन
लहसुन की चाय भी संक्रमण से बचाव करने में असरदार है। सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें, फिर उसमें एक लहसुन की कली डालें और इसे कुछ मिनट तक उबालें। इसके बाद इस चाय को छानकर एक कप में डालें और इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के अनुसार शहद भी मिला सकते हैं। लहसुन का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है।