NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / होली 2023: घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    लाइफस्टाइल

    होली 2023: घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके

    होली 2023: घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    लेखन गौसिया
    Mar 05, 2023, 10:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    होली 2023: घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    होली के लिए रंग-बिरंगी चीजों से करें घर की सजावट

    कुछ ही दिनों बाद होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शाम के वक्त लोग अपने रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों से मिलने एक-दूसरे के घर जाते हैं। कुछ लोग तो अपने घरों में स्पेशल होली पार्टी का आयोजन भी करते हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ-साथ सजावट पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। आइए आज हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर को पार्टी के लिए सजा सकते हैं।

    वॉलपेपर्स से सजाएं दीवारें

    होली पर घर की दीवारों पर रंग-बिरंगे वॉलपेपर्स और पोस्टर लगाएं। यह परफेक्ट होली वाइब्स देने में मदद करता है। इसके अलावा ऐसा करने से घर की दीवारों पर सादा पेंट छिप जाता है और दीवारें सुंदर और आकर्षक दिखने लगती हैं। यदि आपको आर्ट वर्क आता है तो इसके लिए पेपर से खुद डिजाइन बनाकर घर की सजावट करें। हालांकि, यदि आपके पास समय की कमी है तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मनपसंदीदा वॉलुपेपर्स डिजाइन्स ऑर्डर करें।

    रंग-बिरंगे पर्दों का करें इस्तेमाल

    होली के लिए लिविंग रूम को रंग-बिरंगे तरीके से सजाना सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए अलग-अलग रंग वाले पर्दें और तकियों के कवर्स को चुनें। रूम की खूबसूरती और अधिक बढ़ाने के लिए पर्दों के आगे चमकदार और वाइब्रेंट रंग वाले वॉल हैंगिंग्स, फ्लोरल वॉल्स या गेंदा के फूलों की लड़ी को लगाएं। यकीन मानिए इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इसके अलावा यह सभी चीजें आपको बाजारों में कम दामों में आसानी से मिल जाएगी।

    घर के प्रवेश द्वार को फूल और लाइट्स सजाएं

    प्रवेश द्वार घर का पहला और मुख्य आकर्षक होता है। इस वजह से इसकी सजावट पर खास ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए फूल और लाइट्स का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया विकल्प है। दरअसल, फूल की सजावट देखने में तो सुंदर लगती ही है, साथ ही इससे घर में खुशबू भी बरकरार रहती है। वहीं लाइट्स घर के प्रवेश द्वार को हाइलाइट करने में अहम भूमिका अदा करती है।

    खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाएं

    होली तो रंगों का त्योहार है। ऐसे में आप घर की सजावट के लिए रंगोली की मदद जरूर लें। इसके लिए ऑनलाइन रिसर्च करके अच्छी सी रंगोली डिजाइन खोजें और फिर खूबसूरत रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली तैयार करें। यदि आपको ऐसा करने में कोई दिक्कत आ रही हो या समय की कमी हो तो बाजार से तैयार रंगोली स्टैंसिल खरीदकर उनकी मदद से रंगोली बनाएं। इसके अलावा रंगोली की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसके आस-पास मोमबत्तियां भी रखें।

    घर पर फोटोग्राफी कॉर्नर बनाएं

    होली खुशियों का त्योहार है तो इसमें सेल्फी लेना तो बनता है। इसके लिए अपने घर पर एक फोटोग्राफी कॉर्नर बनाएं। ऐसा करने के लिए सबसे पहले बालकानी, आंगन या अन्य ओपन एरिया चुनें और फिर वहां पर फ्रेम तैयार करें। इसके बाद फ्रेम को गेंदा और अन्य फूलों की माला का इस्तेमाल करके सजाएं। आप चाहें तो होली के रंगों का इस्तेमाल करके मल्टी-कलर फ्रेम भी तैयार कर सकते हैं। यह फुल होली वाइब्स देने में मदद करेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल
    होली
    त्यौहार

    लाइफस्टाइल

    लिपस्टिक को फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जरूर मिलेगा लाभ मेकअप टिप्स
    गर्मी के मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे
    गर्मियों की छुट्टियों के लिए उत्तर भारत की इन 5 जगहों को चुनें, मिलेगा खूबसूरत अनुभव पर्यटन
    त्वचा से लाल चकत्तों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे

    होली

    दिल्ली: होली पर जापानी महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी करने के मामले में 3 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    प्रीति जिंटा ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग खेली होली, सामने आईं तस्वीरें प्रीति जिंटा
    उत्तर प्रदेश: बदायूं में होली के दौरान पुलिस से अभद्रता, भाजपा नेता समेत 30 पर मुकदमा उत्तर प्रदेश
    मुंबई: होली पर पानी से भरे गुब्बारे की वजह से हुई शख्स की मौत, जांच शुरू  मुंबई

    त्यौहार

    बुद्ध पूर्णिमा: त्योहार मनाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 खीर, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    सीता नवमी 2023: तिथि, इतिहास, महत्व और त्योहार मनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    अक्षय तृतीया 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें   लाइफस्टाइल
    ईल-उल-फितर: घर आए मेहमानों को परोसें ये 5 ताजा और ठंडे पेय, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023