दिवाली पर बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट और सेहतमंद लड्डू, आसान है रेसिपी
क्या है खबर?
दिवाली के त्योहार पर मीठा खाने का अपना एक अलग महत्व है। हालांकि, बाजार की मिठाइयों में कई तरह के अप्राकृतिक रंग और फ्लेवर मिलाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में क्यों न इस बार दिवाली पर घर पर कुछ सेहतमंद मिठाइयां बनाई जाएं? आइए आज हम आपको 5 तरह के लड्डू की रेसिपी बताते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छे हैं।
#1
सूजी के लड्डू
सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें बारीक कटे बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाकर एक प्लेट में निकालें।
इसके बाद एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर चाशनी बना लें।
अब इसमें सूजी वाले मिश्रण को डालकर अच्छी तरह मिलाएं और जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लड्डू का आकार दें।
#2
नारियल के लड्डू
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भूनकर एक प्लेट में निकालें। अब एक दूसरे पैन में थोड़ा पानी और चीनी डालकर एक चाशनी बनाएं।
फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और इसे तब तक पकाएं, जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद मिश्रण को ठंडा करके इससे छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
आप चाहें तो इसमें गुलाब और आम आदि जैसे फ्लेवर भी शामिल कर सकते हैं।
#3
बेसन के लड्डू
इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा देसी घी गर्म करके उसमें बेसन भूनें, फिर इसमें बारीक कटे बादाम, काजू, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसके बाद एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर इसे चाशनी बना लें। अब इसमें बेसन वाले मिश्रण को डालकर अच्छी तरह मिलाएं और जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लड्डू का आकार दें।
आप चाहें तो इसमें चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं।
#4
गुड़ और मूंगफली के लड्डू
सबसे पहले एक पैन में थोड़ी मूंगफली को सुनहरा होने तक भूनें, फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब एक पैन में गुड़ और पानी डालकर इसे चाशनी बना लें।
इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को ठंडा करके इससे छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
ये लड्डू खास तौर से सर्दी के मौसम में बनाए जाते हैं और पसंद किए जाते हैं।
#5
खजूर और अखरोट के लड्डू
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा देसी घी गर्म करके उसमें बारीक कटे अखरोट भूनें, फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। अब पैन में खजूर डालकर इसे थोड़ी देर तक पकाएं।
इसके बाद इसमें अखरोट मिलाएं और इसे ठंडा करके इससे छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। इन लड्डुओं को आप दिवाली पर अपने परिवारवालों को उपहार में दे सकते हैं।
यकीन मानिए ये उपहार सभी को पसंद आएगा। ये लड्डू सेहत के लिए भी अच्छे होंगे।