NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बाल दिवस 2022: बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें
    अगली खबर
    बाल दिवस 2022: बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें
    बाल दिवस पर बच्चों को सिखाएं अच्छी आदतें

    बाल दिवस 2022: बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें

    लेखन गौसिया
    Nov 11, 2022
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार और लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाता है।

    बच्चे न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि देश का भी भविष्य होते हैं। इसी कारण सभी माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने की कोशिश करते हैं, ताकि वह आगे बढ़ें और अपना एक बेहतर भविष्य बना सकेंं।

    आइए आज हम आपको ऐसी पांच अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं, जो आपको बच्चों को सिखानी चाहिए।

    #1

    बड़ों का सम्मान करना सिखाएं

    बाल दिवस के मौके पर हर माता-पिता को अपने बच्चों को अपने से बड़ों और बुजुर्ग लोगों का सम्मान करना जरूर सिखाना चाहिए।

    बड़ों के पैर छूना और सुबह-सुबह उनका अभिवादन करना, ये सब अच्छी आदतें बच्चों को शुरू से ही देनी चाहिए क्योंकि आजकल बच्चे बड़ों का सम्मान करना भूलते जा रहे हैं।

    इसके अलावा उन्हें अपने से छोटों की भी हमेशा इज्जत करने की सीख दें। इससे बच्चों का व्यवहार अच्छा होता है।

    #2

    बच्चों के सामने अपशब्द न कहें

    कभी-कभी कुछ माता-पिता आपसी लड़ाई में बच्चों के सामने ही अपशब्द बोल देते हैं। ऐसा करना बहुत गलत है। इससे आपके बच्चे भी शुरू से ही गाली देने लगते हैं और बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करना सीख जाते हैं।

    आपको अपने बच्चों को सही और गलत शब्दों के बारे में जानकारी खुद देनी चाहिए।

    इसके साथ ही अपने बच्चों में अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालें ताकि उन्हें बुरी और अच्छी चीजों में फर्क पता चले।

    #3

    बच्चों को शेयरिंग करना सिखाएं

    बाल दिवस के दिन सभी पेरेंट्स को अपने बच्चों को शेयरिंग की आदत जरूर सिखानी चाहिए।

    इस आदत से उनके अंदर अन्य अच्छी आदतों का विकास खुद हो जाता है।

    इससे बच्चों के अंदर उनके पास मौजूद चीजों की वजह से घमंड की भावना उत्पन्न नहीं होती है और वह दूसरों के साथ चीजें शेयर करने से नरम स्वभाव के बनते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा अपनों से बड़ों और छोटों से चीजें शेयर करना सिखाएं।

    #4

    लड़ाई-झगड़ा नहीं करने की दें सीख

    हर पेरेंट्स को अपने बच्चों को शुरू से ही गुस्सा कम करने की सीख देनी चाहिए।

    ज्यादा गुस्से से इंसान चिड़चिड़ा होता है और अपना ही नुकसान करता है। इसलिए बच्चों को कम गुस्सा करने और लड़ाई-झगड़ा नहीं करने की सीख दें।

    इसके लिए आपको लड़ाई-झगड़ा करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बच्चों को बताना चाहिए, ताकि वह ज्यादातर इससे परहेज करें और खुद को कंट्रोल करना सीखें।

    #5

    बच्चों को उनका काम खुद करने दें

    कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों के सारे काम खुद ही करने लगते हैं। इससे बच्चे उन पर निर्भर रहते हैं और मेहनत करने से बचते हैं। यह बहुत गलत है।

    बाल दिवस के दिन पेरेंट्स को अपने बच्चों में अपना काम खुद करने की आदत डालनी चाहिए।

    इससे उनके अंदर मेहनत करने की आदत आएगी और बड़े होकर वह कहीं भी रहें, वह अपना काम खुद करने में सक्षम होंगे। इससे उन्हें भविष्य में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बाल दिवस
    जवाहरलाल नेहरू

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू, न गेट खुले और न हाथ मिले वाघा बॉर्डर
    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना

    बाल दिवस

    बाल दिवस पर अपने बच्चों को जरूर दिखाएं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में बॉलीवुड समाचार
    बाल दिवस: जानिए कब और कैसे हुई इसकी शुरूआत और क्या है महत्व जवाहरलाल नेहरू
    बाल दिवस को बच्चों के लिए खास बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स लाइफस्टाइल
    ये 5 आउटडोर गेम्स बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने में हैं सहायक बच्चों की देखभाल

    जवाहरलाल नेहरू

    संघ के निशाने पर सरकार, राम मंदिर से लेकर सैनिकों की शहादत तक पर घेरा राष्ट्रीय संघ RSS
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का वार, महागठबंधन को बताया महामिलावट नरेंद्र मोदी
    जानिए क्या है जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाली धारा 35A और इससे जुड़ा पूरा विवाद कश्मीर
    जानिए उस 'आज़ाद' के बारे में कुछ ख़ास बातें, जिन्हें छू नहीं पाई अंग्रेज़ों की गोली महात्मा गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025