Page Loader
लिवर की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये फल

लिवर की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये फल

लेखन अंजली
Mar 20, 2024
06:22 pm

क्या है खबर?

लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो समग्र शारीरिक गतिविधियों का संचालन करने में योगदान देता है। यह शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने, खाना पचाने के लिए आवश्यक पित्त और एंजाइम बनाने और खून की सफाई जैसे कई कार्यों में मदद करता है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखकर बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो आइए इसके लिए हम आपको 5 सबसे लाभदायक फलों के बारे में बताते हैं।

#1

बेरीज

बेरीज का सेवन लिवर के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई बेरीज में एंथोसायनिन और ऐलाजिटैनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करके इसे विषाक्त पदार्थों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इससे कई लिवर संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा, ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फैटी लिवर के जोखिमों को कम करने में भी सहायता प्रदान कर सकते हैं।

#2

चकोतरा

खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर यह फल फैटी लिवर के प्रभाव को कम करने में काफी मदद कर सकता है। चकोतरा में मौजूद विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करते हैं। यही नहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर की वसा को कम करने का काम करता है। यहां जानिए चकोतरा के सेवन से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ

#3

सेब

सेब एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और लिवर की बीमारियों के जोखिम कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें एंथोसायनिन और फाइबर जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल, लिपिड और ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने में सक्षम हैं। इन तीनों के स्तर में गड़बड़ी होने से हृदय रोग और लिवर की समस्या पैदा हो सकती है। यहां जानिए सेब के अन्य स्वास्थ्य लाभ

#4

कीवी 

लिवर की स्थिति को सुधारने में कीवी का सेवन भी मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह पोटैशियम से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। अध्ययनों के मुताबिक, हर दिन 4,069 मिलीग्राम पोटैशियम का सेवन करने वाले व्यक्तियों में हृदय रोग से मृत्यु का जोखिम 49 प्रतिशत कम होता है। कीवी का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है।

#5

खुबानी 

खुबानी विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-K और फाइबर से भरपूर होता है। इसके अलावा कैरोटेनॉयड्स भी इसमें मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व लिवर के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स नामक पोषक गुण भी मौजूद होता है, जो एंटी-कोलेस्ट्रॉल गुण को प्रदर्शित करता है और शरीर से फ्री रेडिकल्स और फैट टिश्यू को कम करके लिवर को रोगों से दूर रखने में मदद करता है।