LOADING...
मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ
मेटाबॉलिज्म को तेज करने वाले खाद्य पदार्थ

मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ

लेखन अंजली
Mar 25, 2026
03:35 pm

क्या है खबर?

मेटाबॉलिज्म शरीर की वो प्रक्रिया है, जिसके जरिए शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। अगर मेटाबॉलिज्म तेज होगा तो शरीर जंक फूड को भी बिना किसी नुकसान के झट से पचा पाएगा। हालांकि, अगर आप अपने मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म को तेज करने वाले खाद्य पदार्थ कौन-कौन से हैं।

#1

दही

दही में प्राकृतिक जीवाणु होते हैं, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा दही में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक हैं। इससे मांसपेशियों की मजबूती के साथ शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ भी महसूस हो सकता है। आप चाहें तो दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

#2

चुकंदर

चुकंदर में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा चुकंदर में ऐसे गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन नियंत्रित करने में भी सहायक है। लाभ के लिए सलाद के रूप में चुकंदर को खाया जा सकता है या फिर इसका जूस भी पिया जा सकता है।

Advertisement

#3

हरी मिर्च

हरी मिर्च में ऐसे यौगिक होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। दरअसल, ये यौगिक शरीर को गर्माहट और पसीना आने का एहसास कराते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। इस कारण हरी मिर्च खाने से शरीर में मौजूद चर्बी तेजी से जलने लगती है। लाभ के लिए किसी भी तरह से हरी मिर्च को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

#4

अदरक

अदरक में ऐसे यौगिक होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार माने जाते हैं। इसके अलावा अदरक पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में भी सहायक है। अदरक की चाय बनाकर पी जा सकती है या फिर किसी भी तरह से अदरक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

#5

दालचीनी

दालचीनी में मौजूद गुण शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी शरीर के रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में भी सहायक है। दालचीनी को चाय, दूध और कई व्यंजनों में प्रयोग किया जा सकता है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में काफी मदद मिल सकती है।

Advertisement