NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जौ से घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी
    अगली खबर
    जौ से घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी
    जौ से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

    जौ से घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी

    लेखन गौसिया
    Dec 30, 2022
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    जौ एक ऐसा अनाज है जिसका उत्पादन पुरातन काल से होता आ रहा है।

    यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और फास्फोरस जैसे कई खनिजों से समृद्ध होता है।

    इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से मधुमेह रोगियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

    यह पाचन को दुरुस्त करने, आंतों की सुरक्षा रखने और हृदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी कारगर है।

    आइए आज आपको जौ से बनने वाले पांच स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं।

    #1

    जौ रिसोट्टो

    जौ रिसोट्टो बनाने के लिए अजवाइन, हरी प्याज और लहसुन को जैतून के तेल में भूनें। अब इसी में तोरई, येलो स्क्वैश, अजवाइन के फूल, तुलसी, रोजमेरी और करेला डालकर अच्छे से पका लें।

    इन सब्जियों में करी पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें जौ और वेजिटेबल स्टॉक डालें और इसे पकने दें।

    जब यह पक जाए तो इसमें थोड़ी सी क्रीम, कद्दूकस किया हुआ चीज, नमक और काली मिर्च डालकर गरमागरम परोसें।

    #2

    जौ का सलाद

    ताजी जड़ी-बूटियों और सब्जियों से बना जौ का सलाद लंच के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह वजन कम करने में काफी मदद करता है।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, शिमला मिर्च और मक्का को जैतून के तेल में भूनें। इसके बाद इसी में पके हुए जौ डालकर दो-तीन मिनट तक पकाएं।

    अब इसमें जीरा, लहसुन, चिली फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च, अजवाइन के फूल, रोजमेरी, रेड वाइन सिरका और पार्सले डालें और गरमागरम परोसें।

    #3

    जौ और मूंग दाल की खिचड़ी

    सबसे पहले जौ को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

    अब कुकर में जैतून का तेल गरम करें और इसमें जीरा, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और हींग डालकर अच्छे से भून लें।

    इसके बाद भीगे हुए जौ के साथ नमक, मूंग दाल और पानी कुकर में डालकर इसे बंद कर दें। करीब दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।

    जौ और मूंग दाल की खिचड़ी अब तैयार है। इसे दही और अचार के साथ गरमागरम परोसें।

    #4

    मशरूम-जौ का सूप

    सबसे पहले आधे घंटे के लिए जौ को पानी में भिगो दें और फिर पानी छानकर अलग रख दें।

    अब अलग पैन में पानी उबालें और फिर इसमें जौ को डालकर 10 मिनट तक पका लें।

    इसके बाद गरम तेल में प्याज और लहसुन भूनें। फिर इसमें काली मिर्च, नमक, वेजिटेबल स्टॉक, मशरूम, जौ और जौ का पानी डालें। इसे बीच-बीच में चलाते हुए पांच मिनट तक पकाएं।

    अंत में इसमें पार्सले और नींबू का रस डालकर गरमागरम परोसें।

    #5

    जौ की इडली

    सबसे पहले उड़द की दाल, जौ और मेथी के दानों को पांच-छह घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर इनका पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को करीब 12 घंटे के लिए फरमेंट होने के लिए अलग रख दें।

    इसके बाद इसमें नमक, फ्रूट सॉल्ट और थोड़ा गरम पानी डालकर धीरे से मिलाएं।

    अब इडली स्टीमर में इस घोल को डालें और 10 मिनट तक भाप में पकाएं। जौ की इडली को सांबर और नारियल की चटनी के साथ परोसें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    मेटा के नए AI मॉडल V-JEPA 2 की क्या है खासियत?  मेटा
    शेयर बाजार में 850 अंक टूटा सेंसेक्स, क्या है इस बड़ी गिरावट की वजह?  शेयर बाजार समाचार
    महाराष्ट्र: सांगली में शादी के 16 दिन बाद पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा महाराष्ट्र
    कौन थीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर, जो कार में मृत पाई गईं?  पंजाब

    रेसिपी

    बिहार के 5 स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी, एक बार जरूर ट्राई करें बिहार
    क्रैनबेरी से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी खान-पान
    घर पर बिना बेक किए बनाए जा सकते हैं ये केक, जानिए 5 रेसिपी खान-पान
    सर्दी की इन 5 मौसमी सब्जियों से बनाया जा सकता है हलवा, आसान है रेसिपी लाइफस्टाइल

    खान-पान

    कम नमक वाली डाइट से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं कई फायदे हृदय रोग
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये पारंपरिक क्रिसमस व्यंजन, मौका मिलने पर जरूर करें ट्राई क्रिसमस
    प्याज बनाम शैलट: जानिए इनके बीच क्या है अंतर और ये कैसे हैं फायदेमंद लाइफस्टाइल
    सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में बनाए जाने वाले 5 खास व्यंजन, जरूर करें ट्राई सर्दियों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025