नूडल्स खाने के शौकीन हैं? एक बार आजमाएं इससे बने ये 5 चटपटे व्यंजन
क्या है खबर?
नूडल्स एक ऐसा व्यंजन है, जो न केवल बच्चों, बल्कि बड़ों में भी काफी लोकप्रिय है। यह आसानी से बनने वाला और स्वादिष्ट व्यंजन होता है। नूडल्स की खासियत यह है कि आप इसे कई तरह की सब्जियों और मसालों के साथ तैयार कर सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे नूडल्स के व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जो आपके खाने के स्वाद को दोगुना कर देंगे और आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देंगे।
#1
सब्जी वाले मसालेदार नूडल्स
सब्जी वाले मसालेदार नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। अब इसमें बारीक कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरी मटर डालकर पकाएं। इसके बाद इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, चिली सॉस और नमक मिलाएं। अंत में उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ी देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
#2
हक्का नूडल्स
हक्का नूडल्स के लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। अब इसमें बारीक कटे हुए मशरूम के टुकड़े डालें और अच्छी तरह पकाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां, जैसे गाजर, शिमला मिर्च और प्याज आदि डालकर पकाएं। अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं। अंत में उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
#3
पनीर चिली नूडल्स
पनीर चिली नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें, फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च भूनें। अब इसमें बारीक कटा हुआ पनीर डालें और सुनहरा होने तक तलें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर और प्याज आदि जैसी डालकर पकाएं। अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, चिली पनीर मसाला, काली मिर्च और नमक मिलाकर अच्छी तरह भूनें। उबले हुए नूडल्स डालकर परोसें।
#4
काली मिर्च वाले नूडल्स
काली मिर्च वाले नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें, फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। अब इसमें बारीक कटे पनीर के टुकड़े डालें, जो काली मिर्च से मैरीनेट हों। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां, जैसे गाजर, शिमला मिर्च और प्याज आदि डालकर पकाएं। अब इसमें सोया सॉस, काली मिर्च का पाउडर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं। अंत में उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
#5
रामेन नूडल्स
रामेन नूडल्स जापानी व्यंजन का हिस्सा हैं, जिन्हें मसालेदार सूप में पकाया जाता है। ये झटपट बन जाने वाली नूडल डिश है, जो अलग-अलग तरह के फ्लेवर में बनती है। इनका स्वाद और सुगंध इतना बेहतरीन होता है कि ये पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इनके इंस्टेंट विकल्प आपको हर दुकान की शेल्फ पर रखे मिल जाएंगे। इनमें मशरूम, पनीर, चीज, हरी सब्जियां, टोफू, सोया और अलग-अलग तरह के नूडल्स शामिल किए जाते हैं।