Loading...
मसालेदार खाने के शौकीन हैं? कोरियाई गोचुजांग से बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन
गोचुजांग से बने कोरियाई व्यंजन

मसालेदार खाने के शौकीन हैं? कोरियाई गोचुजांग से बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

लेखन सयाली
Sep 22, 2026
05:26 pm

क्या है खबर?

गोचुजांग एक कोरियाई का मिर्च पेस्ट है, जो अपने खास स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। यह पेस्ट मिर्च के टुकड़े, चावल, पीसी लाल मिर्च, सोयाबीन और नमक से बनाया जाता है। गोचुजांग का उपयोग कोरियाई खाने में बहुत होता है। इसके अलावा आप इससे कई अन्य व्यंजन भी बना सकते हैं। आइए आज हम आपको गोचुजांग से बनाए जाने वाले 5 स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं।

#1

गोचुजांग पनीर

गोचुजांग पनीर एक शानदार व्यंजन है, जिसे आप अपने परिवार के साथ किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं। इसके लिए पनीर के टुकड़ों को गोचुजांग पेस्ट, सोया सॉस, अदरक-लहसुन पेस्ट और थोड़ा-सा तेल मिलाकर मैरिनेट करें।

फिर इस मिश्रण को गर्म कढ़ाई में डालकर अच्छे से पकाएं। जब पनीर अच्छी तरह से पक जाए तो इसे हरे प्याज से सजाकर गर्मा-गर्म परोसें।

इसके ऊपर सफेद टिल छिड़कना न भूलें।

#2

गोचुजांग फ्राइड राइस

गोचुजांग फ्राइड राइस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जब आपको कुछ जल्दी बनाना हो। इसके लिए पहले चावल को पकाकर अलग रख दें, फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, गाजर और मटर आदि सब्जियां डालकर भूनें।

अब इसमें गोचुजांग पेस्ट, सोया सॉस और पकाए हुए चावल मिलाकर अच्छे से पकाएं। अंत में हरे प्याज से सजाकर गर्मा-गर्म परोसें।

यह व्यंजन दिन या रात के खाने के लिए बेहतरीन रहेगा।

ADVERTISEMENT

#3

गोचुजांग टोफू

गोचुजांग टोफू शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए पहले टोफू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसे हल्का सुनहरा होने तक तल लें।

अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन डालकर भूनें, फिर इसमें गोचुजांग पेस्ट, सोया सॉस और थोड़ी-सी चीनी मिलाएं। अब तले हुए टोफू को इस सॉस में डालकर अच्छे से मिलाएं और गर्मा-गर्म परोसें।

आप इसमें अन्य मसाले भी मिला सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#4

गोचुजांग सब्जियां

गोचुजांग सब्जियां एक सेहतमंद विकल्प हो सकता है, जिसे आप अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी मौसमी सब्जियां, जैसे ब्रोकली, शिमला मिर्च और गाजर आदि लें और उन्हें पतले-पतले टुकड़ों में काट लें।

अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन डालकर भूनें, फिर इसमें सभी कटी हुई सब्जियां डालकर थोड़ी देर पकाएं। अंत में गोचुजांग पेस्ट, सोया सॉस और तिल के बीज डालकर मिलाएं और गर्मा-गर्म परोसें।

#5

गोचुजांग नूडल्स

गोचुजांग नूडल्स कोरियाई खाने में सबसे मशहूर हैं, जिनका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसके लिए पहले नूडल्स को नमक डालकर उबाल लें और छान लें।

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके गाजर, प्याज, लहसुन और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को पका लें। एक कटोरी में गोचुजांग पेस्ट, लहसुन, चिली ऑयल, नूडल्स का मसाला, शहद, मूंगफली और गर्म तेल डालकर मिलाएं।

इस सॉस और पकी हुई सब्जियों को नूडल्स में मिलाएं।

ADVERTISEMENT